OMG! कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में 10 मिनट तक घूमती रही बिल्ली, फिर जो हुआ सचमुच चौंक जाएंगे

Viral News Today: एक पालतू बिल्ली गलती से वॉशिंग मशीन में बंद हो गई और कपड़ों के साथ पूरे 10 मिनट तक घूमती रही. लेकिन फिर जो हुआ उसके बाद हर कोई हैरान रह गया.

Published date india.com Published: December 21, 2025 2:34 PM IST
viral News
काफी देर तक मशीन में घूमती रही बिल्ली.

Viral News Today: बिल्लियों के बारे में कहा जाता है कि उनकी नौ जानें होती हैं. ये बात एक बार फिर चीन में सच साबित हो गई है. यहां एक पालतू बिल्ली गलती से वॉशिंग मशीन में बंद हो गई और कपड़ों के साथ पूरे 10 मिनट तक घूमती रही. लेकिन फिर जो हुआ उसके बाद हर कोई हैरान रह गया. करीब दस मिनट में तक मशीन में घूमने के बाद बिल्ली को कुछ नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना चीन के जियांग्सू प्रांत की है. बताया गया मशीन चलने के बाद कपड़े निकालने के लिए इसका ढक्कन खोला गया. मगर ढक्कन खोलते ही अंदर से प्यारी बिल्ली को देखकर सबके होश उड़ गए. बिल्ली पूरी तरह भीग चुकी थी, बदन कांप रहा था और वो लड़खड़ाते हुए बाहर निकली. उसकी नाक लाल हो गई और पंजों में हल्की-हल्की खरोंचें आई थीं.

VIDEO: महिला ने देसी जुगाड़ से कर दिया गजब का कारनामा, देखकर फैन हो गया पूरा इंटरनेट | देखें वीडियो

कपड़ों के साथ घूम गई बिल्ली

इधर बिल्ली की ऐसी हालत देखकर मालकिन डर गईं और सोचा कि कहीं अंदरूनी चोट तो नहीं लगी. उन्होंने बिल्ली को छूने की भी हिम्मत नहीं की. इस घटना का वीडियो मालकिन ने सोशल मीडिया पर डाला, जो रातोंरात वायरल हो गया. लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने मालकिन को गुस्से में कमेंट्स भी किए कि बिल्ली के साथ लापरवाही क्यों की. कुछ ने तो दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा दिया. लेकिन असली सरप्राइज तो बाद में आया. दो दिन बाद मालकिन ने नया वीडियो शेयर किया. उसमें मालकिन ने दिखाया कि बिल्कुल ठीक है और खूब खेल-कूद रही है.

मालकिन ने शेयर किया वीडियो

बस उसके पंजों में छोटी-मोटी चोटें थीं, जो साफ करके सूखने पर अपने आप ठीक हो गईं. कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. ना हड्डी टूटी, ना अंदर कोई समस्या. बिल्ली फिर से अपनी मस्ती में लग गई, जैसे कुछ हुआ ही न हो. बता दे कि इस घटना के बाद मालकिन ने सबक लिया और कहा कि अब वो मशीन इस्तेमाल करते समय बहुत ध्यान रखेंगी. वैसे चीन में ऐसा पहली बार नहीं हुआ. पहले भी कई बिल्लियां गलती से मशीन में फंस चुकी हैं. किसी को ज्यादा चोट आई, किसी को कम. बिल्ली का वायरल वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि बिल्लियों की जानें सच में नौ होती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.