Chachaji Ka Dance: डीजे बजा तो खुद को रोक नहीं पाए चाचाजी, स्टेज पर कर दिखाया गजब का ब्रेक डांस- देखें वीडियो

Chachaji Ka Dance: इसमें देख सकते हैं कि कैसे डीजे बजते ही चाचाजी स्टेज पर कूद जाते हैं और गजब का ब्रेक डांस करने लगते हैं.

Published date india.com Published: March 10, 2023 10:08 AM IST
Chachaji Ka Dance

Chachaji Ka Dance: डांस से जुड़े वीडियो हमेशा ही सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहे हैं. इस कड़ी में बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के डांस वीडियो भी खूब वायरल होते हैं. प्रोफेशनल्स डांसर्स के तो कहने की क्या. अभी एक चाचाजी का डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शादी में ब्रेक डांस से तहलका मचा रहे हैं. डांस के दौरान वो ऐसे-ऐसे स्टेप्स कर दिखाते हैं कि सामने वाले लोग भी आंखों पर विश्वास नहीं कर सके. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

चाचाजी का धमाकेदार डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि शादी में डीजे पर कई लोग डांस कर रहे होते हैं, तभी एक चाचाजी भी वहां आ जाते हैं और गजब डांस शुरू कर देते हैं. वो अपनी ही मस्ती में डांस करते रहते हैं. मन में जो आए उसी स्टेप्स को दोहराते रहते हैं. चाचाजी के साथ डांस कर रहे लोग भी उनके स्टेप्स को देख हैरान रह जाते हैं. कुल मिलाकर उन्होंने शादी में अलग ही तरह का माहौल क्रिएट कर दिया.

देखिए इस डांस वीडियो को

चाचाजी के डांस से जुड़ा यह वीडियो everythingaboutnepal नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है. एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट किया है, ‘नेपाली ब्रेक डांसर.’ एक और यूजर ने मस्ती के मूड में लिखा है, ‘जब आपको पेंशन मिल जाए और फेवरेट गाने साथ में बज जाए.’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढे़ तीन लाख से भी ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.