Chachaji Ka Dance: 60 की उम्र में चाचाजी ने दिखाया ऐसा हाहाकारी डांस, देखने वाले भी हिल गए | Viral हुआ ये Video

Chachaji Ka Dance: कुछ सेकंड के वीडियो में चाचाजी ने ऐसा हाहाकारी डांस कर दिखाया कि बार-बार देखने का मन करेगा.

Published date india.com Published: March 13, 2023 1:37 PM IST
Chachaji Ka Dance

Chachaji Ka Dance: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ तो लोगों को इतने पसंद आते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं. अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो एक चाचाजी के डांस से जुड़ा है, जिनके एक-एक डांस स्टेप ने सोशल मीडिया में धर्राटे काटकर रख दिए हैं. वीडियो कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

चाचाजी ने दिखाया हाहाकारी डांस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 60 साल के चाचाजी घर के बाहर खड़े हैं. देखकर लगता है कि बिना सहारे के ठीक से चल भी नहीं पाते होंगे. मगर जैसे ही बैकग्राउंड में म्यूजिक बजा, हिला देने वाला नजारा देखने को मिला. देखा जा सकता है कि म्यूजिक बजते ही मानो उनमें माइक जैक्सन की आत्मा घुस गई हो. चाचाजी ने अपने पहले डांस स्टेप पर पूरी महफिल लूट ली. वो हिंदी फिल्म के गाने पर ऐसा हाहाकारी डांस कर दिखाते हैं कि बार-बार देखने का मन करेगा.

कुछ सेकंड के वीडियो में चाचाजी अलग-अलग लुक में डांस करते हुए नजर आते हैं. कभी वो फिल्म स्टार गोविंदा के स्टाइल में डांस करते हैं तो कभी छोटे नवाब सैफ अली खान के गाने पर डांस करते नजर आते हैं. मगर आखिर में उन्होंने जो डांस कर दिखाया, सबसे ज्यादा पसंद आएगा.

यहां देखें चाचाजी का डांस

चाचाजी के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर oosm.dance नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.