Chachaji Ka Video: डांस से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक चाचाजी ऐश्वर्या राय के मशहूर गाने ‘कजरा रे’ पर जोरदार डांस करके सबको हैरान कर रहे हैं. ये वीडियो किसी शादी या पारिवारिक फंक्शन का लग रहा है, जहां डीजे पर यह मशहूर गाना बज रहा है और चाचा अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सबका दिल जीत रहे हैं. डांस करते हुए उनका आत्मविश्वास और एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है मानो वो किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं हैं लोग उन्हें देखकर यही कह रहे हैं, ‘चाचाजी तो ऐश्वर्या राय को टक्कर दे रहे हैं.’
चाचाजी का डांस धमाल
डांस के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @pb3060 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जैसे ही वीडियो पोस्ट हुआ, कुछ ही समय में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल गए. लोग इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है ‘चाचा ने तो वाकई आग लगा दी’, तो कोई उन्हें ‘डांसिंग किंग’ का टाइटल दे रहा है. वहीं कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि यह वीडियो कहां का है और चचा कौन हैं. हालांकि, वीडियो में जगह और चचा की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है.
इस वीडियो से साफ पता चलता है कि टैलेंट उम्र नहीं देखता. एक साधारण बुजुर्ग शख्स ने अपने देसी अंदाज में जो डांस किया, उसने पूरे इंटरनेट को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. यह न सिर्फ मनोरंजन का जरिया बना बल्कि गांव-देहात की संस्कृति और उत्साह की भी झलक दिखा गया. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया की खूबी हैं, जो सामान्य लोगों को भी स्टार बना सकते हैं और यह वीडियो उसी की एक मिसाल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.