छठ पूजा 2017: 34 साल बाद बन रहा ऐसा महासंयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली के छठवें दिन शुरू होने के कारण इसे छठ पूजा कहते हैं.

Published date india.com Updated: October 24, 2017 12:34 PM IST
chhath 2017 all you need to know about the auspicious festival | छठ पूजा 2017: 34 साल बाद बन रहा ऐसा महासंयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
छठ पूजा

नई दिल्ली: छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय पर्व है. इसे पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दिवाली के छठवें दिन शुरू होने के कारण इसे छठ पूजा कहते हैं. छठ का त्योहार एक साल में दो बार मनाया जाता है. पहली बार ये त्योहार चैत्र महीने में और दूसरी बार कार्तिक महीने में आता है. भगवान सूर्य की उपासना के साथ छठ पर्व की शुरुआत होती है.

नहाय-खाय से छठ की शुरुआत 

चार दिनों तक चलने वाला ये छठ पर्व 24 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू होगा. 25 अक्टूबर को खरना, 26 अक्टूबर को सांझ का अर्ध्य और 27 अक्टूबर को सूर्य को सुबह का अर्ध्य के साथ ये त्योहार संपन्न होगा.

छठ पर 34 साल बाद बन रहा महासंयोग

इस बार का छठ पर्व कई मायनो में खास है, क्योंकि 34 साल बाद एक महासंयोग बन रहा है. दरअसल इस बार की छठ पूजा के पहले दिन सूर्य का रवियोग बना रहा है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. रवियोग में छठ की विधि विधान शुरू करने से सूर्य हर कठिन मनोकामना भी पूरी करते हैं.अगर कुंडली में किसी व्यक्ति की सूर्य की दशा खराब चल रही हो तो सूर्य की पूजा करने से सभी तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है.

पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय-खाय के रूप में मनाया जाता है. सबसे पहले घर की सफाई कर उसे पवित्र किया जाता है. इसके पश्चात छठव्रती स्नान कर पवित्र तरीके से बने शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं. भोजन के रूप में कद्दू-दाल और चावल ग्रहण किया जाता है. यह दाल चने की होती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये है छठ पूजा का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा के दिन सूर्यादय – 06:41 बजे सुबह
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त– 06:05 बजे शाम

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.