छठ पूजा 2017: यहां जानिए पटना, गया, भागलपुर और छपरा में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक यह त्यौहार दो बार चैत्र और कार्तिक महीने में मनाया जाता है.

Published date india.com Published: October 25, 2017 6:13 PM IST
chhath puja
Chhath Puja (Source: Getty Images)

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी भारत में छठ पूजा को दीपावली से भी बड़ा त्यौहार माना जाता है. यह त्यौहार दीपावली के छठवें दिन मनाया जाता है इसलिए इसे सूर्य षष्ठी व्रत या छठ कहते हैं. हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक यह त्यौहार दो बार चैत्र और कार्तिक महीने में मनाया जाता है. यह त्यौहार बिहार सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. इसे पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल-प्राप्ति के लिए मनाया जाता है. 

कार्तिक शुक्ल षष्ठी और सप्तमी के दिन कर्ण सूर्य देव की विशेष पूजा किया करते थे. राजा कर्ण की सूर्य भक्ति से प्रभावित होकर अंग की प्रजा भी सूर्य देव की आराधना करने लगी. धीरे-धीरे यह त्यौहार के रूप में अंग प्रदेश के अलावा पूर्वांचल और बिहार के अन्य इलाकों में भी मनाया जाने लगा. जानिए किस शहर में क्या है छठ पूजा के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय.

पटना
छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 05:53 बजे सुबह
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त– 17:12 बजे शाम

गया
छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 05:53 बजे सुबह
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त– 17:13 बजे शाम

भागलपुर
छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 05:46 बजे सुबह
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त– 17:05 बजे शाम

छपरा
छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 05:55 बजे सुबह
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त– 17:13 बजे शाम

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

छठ मनाने के पीछे कई कहानिया प्रचलित हैं. इन्हीं में से एक है पौराणिक कथाओं में कर्ण की कहानी. इन मान्यताओं के मुताबिक अंगराज कर्ण से इस पर्व की शुरुआत होती है. बिहार का भागलपुर जिला इतिहास के पन्नों में ‘अंग प्रदेश’ के नाम से दर्ज है. हिन्दू मान्याताओं के अनुसार कुंती और सूर्य देव की संतान अंग राज कर्ण अपना आराध्य देव सूर्य देव को मानते थे. कर्ण अपनी आस्था के अनुसार कमर तक पानी में जाकर सूर्य देव की आराधना करते थे और जरुरतमंदों को दान भी किया करते थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.