By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
छठ पूजा 2017: खरना आज, 36 घंटे तक उपवास रखेंगी महिलाएं
दुनिया भर में जहां भी पूर्वांचल के लोग रहते हैं वहां पूरे रीती रिवाज के साथ छठ पूजा की जाती है.
नई दिल्ली: हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली के बाद उत्तर पूर्वी भारत का महान लोकपर्व छठ पूजा का शुरू हो चुकी है. शास्त्रों के मुताबिक सूर्यषष्ठी के नाम से बताया गया यह पर्व चार दिनों तक चलता है. इस त्यौहार में महिलाएं चार दिनों तक व्रत करती है. इस पर्व को उत्तर पूर्वी भारत यानी पूर्वांचल में खास तौर से मनाया जाता है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और नेपाल का तराई इलाका प्रमुख तौर पर शामिल है. इसके अलावा दुनिया भर में जहां भी पूर्वांचल के लोग रहते हैं वहां पूरे रीती रिवाज के साथ छठ पूजा की जाती है.
इस पूजा में सूर्य की आराधना और अनुष्ठान के बाद मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो चुकी है. इस रीत के अनुसार उपास रखने वाली महिलाएं यानी छठ व्रती स्नान, ध्यान के साथ अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी बनाकर ग्रहण करती हैं.
वहीं घर के अन्य सदस्यों को प्रसाद भी बांटा जाता है. इसके अलावा छठ व्रतियों ने खरना की प्रसाद के लिए गेंहु आदि धोकर सुखाने का काम किया ओर पतरातू के चारों ओर छठ मईया के गीत भी गाए जा रहे हैं.
द्रौपदी ने भी किया था यह व्रत
छठ पर्व के बारे में एक कथा और भी है. इस कथा के मुताबिक जब पांडव अपना सारा राजपाठ जुए में हार गए तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था. इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई थी और पांडवों को अपना राजपाठ वापस मिल गया था. लोक परंपरा के मुताबिक सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है. इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की आराधना फलदायी मानी गई.
Also Read:
-
Chhath Puja 2025 Sandhya Arag Time: बिहार से लेकर दिल्ली तक, नोट करें छठ पूजा में संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त
-
अमृतसर से बिहार जा रही जनसेवा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप; धू-धू कर जली ट्रेन की बोगी
-
दिवाली-छठ से पहले एयरलाइन कंपनियों ने दिया झटका! महंगी टिकट होने के बाद भी ऐसे कर सकते हैं सस्ते में जुगाड़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें