OMG! घर से सोने का हार चुरा लाया 8 साल का बच्चा, फिर दांत से काट-काटकर दोस्तों में बांट दिया

हैरानी की बात यह रही कि बच्चे की मां को लगभग एक महीने तक इस चोरी की भनक तक नहीं लगी. मामला तब उजागर हुआ जब स्कूल में पढ़ने वाली उसकी बहन ने बताया कि उसका भाई दोस्तों को सोने के टुकड़े बांट रहा है.

Published date india.com Published: December 16, 2025 2:41 PM IST
Viral Video
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है. (Photo/Meta AI)

Viral News Today: चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने माता-पिता के साथ-साथ समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. मासूमियत और नासमझी के बीच की इस कहानी में एक आठ साल के बच्चे ने दोस्त बनाने की चाह में अपनी मां के कीमती सोने के हार को ही दांव पर लगा दिया. यह मामला चीन के शांगडोंग प्रांत के झाओझुआंग शहर का है. यहां एक बच्चा चुपके से घर में रखे अपनी मां के सोने के हार को उठा लाया.

पहले लाइटर से गर्म किया हार

उसे यह अंदाजा तक नहीं था कि यह हार कितनी बड़ी कीमत और भावनात्मक महत्व रखता है. बच्चे ने हार को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ने के लिए पहले लाइटर से गर्म किया, फिर दांतों की मदद से उसे काट डाला. इसके बाद वह इन सोने के टुकड़ों को स्कूल में अपने दोस्तों को गिफ्ट के तौर पर देने लगा, ताकि उनसे दोस्ती हो सके.

Sherni Ka Video: शेर को फंसाकर खुद भाग निकली शेरनी, फिर चाहकर भी बच नहीं पाया जंगल का राजा | देखें वीडियो

मां को चोरी की भनक तक नहीं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हैरानी की बात यह रही कि बच्चे की मां को लगभग एक महीने तक इस चोरी की भनक तक नहीं लगी. मामला तब उजागर हुआ जब स्कूल में पढ़ने वाली उसकी बहन ने बताया कि उसका भाई दोस्तों को सोने के टुकड़े बांट रहा है और यह बात स्कूल में चर्चा का विषय बनी हुई है. घर में जांच करने पर हार गायब मिला और सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही बचा था.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बाद में सीसीटीवी फुटेज में बच्चे की पूरी करतूत रिकॉर्ड मिली. मां के लिए यह सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं था, बल्कि भावनात्मक झटका भी था, क्योंकि यह हार उन्हें शादी में उपहार में मिला था. बच्चे ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन उसे यह समझ ही नहीं थी कि सोना इतना कीमती होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.