Viral Video: चीन के गांव में कैसे होते हैं शादी-ब्याह, आज देख लेंगे तो सिर पकड़कर बैठ जाएंगे

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:June 17, 2026 9:00 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि शादी में मेहमान अपने साथ बड़े-बड़े बर्तन भी लाते हैं, ताकि खाना घर लेकर आ सकें.

Funny Marriage Video of China: दुनिया में जितने देश हैं करीब सभी की अपनी अलग संस्कृति है. खाने-पीने से लेकर जीवन जीने की पद्धति में भी भिन्नताएं देखने को मिलती है. फिर चाहे शादी-ब्याह की बात ही क्यों ना हो. दुनिया के अलग-अलग देशों में विवाह से जुड़ी अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती हैं. मगर कभी सोचा है कि भारत के पड़ोसी देश चीन में शादी-ब्याह कैसे किए जाते होंगे. यानी चीन में विवाह का आयोजन कैसे होता है. अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोचक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. दावा किया गया है वायरल वीडियो चीन का है, जिसमें शादी का खुशनुमा माहौल नजर आता है. मगर विवाह की पवित्र रस्म के बीच वीडियो में कुछ ऐसा नजर आता है जिसे देखकर कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा. इसमें ऐसा कुछ नजर आता है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी.

Advertising
Advertising

ये भी जरूर पढ़ें- एयरपोर्ट पर महिला यात्री से तीखी बहस, वीडियो वायरल होते ही SpiceJet कर्मचारी सस्पेंड

अचानक झगड़ने लगे मेहमान

दरअसल चीन में विवाह से जुड़े इस वीडियो में मेहमान भोजन के लिए आपस में बुरी तरह झगड़ते हुए नजर आते हैं. लोग एक-दूसरे को बुरी तरह धक्का तक देते हैं. इतना ही नहीं मेहमान घर से लाए गए बर्तनों में खाना तक भरने लगते हैं. मानो सालों बाद उन्हें पेट भर खाना नसीब हुआ हो. वीडियो में भोजन को लेकर इतनी ज्यादा अव्यवस्था नजर आती है जो शायद ही पहले कभी देखी होगी. बहरहाल विवाह से जु़ड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

घर से बर्तन ले आए मेहमान

चीन के विवाह से जुड़ा ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh के हैंडल से शेयर किया गया है. बताया गया कि वीडियो चीन के किसी गांव का है, जहां विवाह का आयोजन किया गया है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आराम से बैठे हैं. मगर मेहमान सिर्फ डिनर टेबल पर भीड़ लगाए नजर आते हैं. हैरानी होगी कि गांव की इस शादी में लोग अपने साथ बड़े-बड़े बर्तन भी लाते हैं.

यहां एक्स पर देखें वीडियो

हजारों बार देखा गया वीडियो

39 सेकंड के इस वीडियो में आगे देखेंगे कि जैसे ही खाना बनकर तैयार होता है. मेहमान बुरी टूट पड़ते हैं. वीडियो में अब मेहमान एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आते हैं. हर कोई बस खाना छीनने की कोशिश में जुटा है. चीन का ये वीडियो अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है. वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं.

स्पष्ट कर दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी वीडियो में दिखाए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें