भूत भगाने के चक्कर में मां ने किया ऐसा कांड! तड़प-तड़प कर मर गई बेटी, पुलिस भी हुई सन्न

China News: चीन से एक बड़ी अजीबोगरीबो खबर सामने आई है, यहां झाड़-फूंक के चक्कर में एक मां ने अपनी ही बेटी को मार डाला. मां ने बेटी की छाती को इतनी बेरहमी से दबाया कि बच्ची ने दम तोड़ दिया.

Published date india.com Published: January 13, 2026 4:09 PM IST
भूत भगाने के चक्कर में मां ने किया ऐसा कांड! तड़प-तड़प कर मर गई बेटी, पुलिस भी हुई सन्न

Chinea News: चीन से एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है, यहां एक मां के अंधविश्वास ने अपनी ही बेटी की जान ले ली. दरअसल, मां को लगता था कि उसकी बेटी पर किसी भूत-प्रेत या बुरी आत्मा का साया है.  उसे भगाने के चक्कर में मां ने बच्ची के गले में जबरदस्ती पानी डाला ताकि उसे उल्टी हो जाए. इतना ही नहीं, झाड़-फूंक के नाम पर उसने बच्ची की छाती को इतनी जोर से दबाया कि उसकी मौत हो गई. वहां की कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मां को हत्या का दोषी माना और उसे जेल भेज दिया.

जानें क्या है पूरा मामला

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में ली नाम की महिला की छोटी बेटी शी ने माना कि उस पर किसी राक्षस या भूत का साया मंडराता है. बच्ची ने अपनी मां और बड़ी बहन से कहा कि वह उस पर से भूत भगाने का कोई पूजा-पाठ करें. इस पूजा-पाठ के समय बच्ची की छाती को जोर से दबाया जाता है और उल्टी कराने के लिए उसके गले में पानी डाला गया. हैरान कर देने वाली बात यह थी कि उसकी बड़ी बेटी ने बिना कुछ सोचे-समझें ये सब काम करती है.

इस पूरी प्रक्रिया के वक्त उसकी बेटी शी ने कहा कि यह उस पर काम कर रहा है. इसके अलावा वह अपनी और मां बहन से इसे जारी रखने के लिए भी कहती है.

झाड़-फूंक ने ली मासूम की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झाड़-फूंक के बाद अगली सुबह परिवार वालों ने देखा कि बेटी शी के मुंह से खून निकल रहा था. घबराकर डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया, तो असलियत सामने आई. जांच में पता चला कि उसकी मौत किसी बीमारी या आत्मा की वजह से नहीं हुई, बल्कि छाती पर पड़ने वाले भारी दबाव की वजह से हुई है. उसकी छाती इतने ज्यादा वजन के साथ दबाया गया था कि उसका शरीर वह दर्द सहन नहीं कर पाया और उसकी जान चली गई.

जांच के बाद मां और बड़ी बेटी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही पुलिस ने मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में जब केस शुरू हुआ, तो जज ने माना कि उनकी मंशा बच्ची को मारने की नहीं थी, बल्कि ये दोनों अंधविश्वास के चक्कर में उसकी मदद कर रहे थे. हालांकि, उनकी इसी लापरवाही ने बच्ची की जान चली गई. इसलिए, कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.