China Viral Video : बीमारी में भी नहीं रुकी बच्चों की पढ़ाई, अस्पतालों में बनाए गए होमवर्क जोन

सोशल मीडिया पर चीन की एक फोटो वायरल हो रही है. जहां बीमार हुए बच्चे अस्पतालों में आईवी फ्लुएड लेते हुए होमवर्क जोन में पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं. जानिए पूरी हकीकत क्या है...

Published date india.com Published: December 1, 2023 11:57 AM IST
China Viral Video: बीमारी में भी नहीं रुकी बच्चों की पढ़ाई, अस्पतालों में बनाए गए होमवर्क जोन

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख सब हैरान होने के साथ ही इसकी तारीफ भी कर रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीर चीन की है. जहां फेफड़ों से जुड़ी बीमारी तेजी से फैल रही है. ये जानलेवा बीमारी मासूमों को अपना शिकार बना रही है. माहौल काफी भयावह है. अस्पतालों में बिस्तर मरीजों से भरे पड़े हैं. चीन में बच्चे रहस्यमयी डिजीज से जूझते दिखाई दे रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीर में सभी बच्चे अस्पताल में अपना होमवर्क करते भी दिख रहे हैं. उनके लिए ‘होमवर्क जोन’ बनाए गए हैं. इस तस्वीर को अब तक कई लोग देख और लाइक भी कर चुके हैं.

बता दें कि चीन में सांस संबंधी बीमारी माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले काफी बढ़ रहे हैं. यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को अपना शिकार बना रही है. सभी लोगों से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने की अपील की गई है. जहां कुछ लोग इसके विरोध में हैं, वहीं कुछ पूरा सहयोग देने में लगे हैं. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बच्चों को बीमारी में स्ट्रेस दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सपोर्ट करने वालों का मानना है कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए ये अच्छी पहल है.

यहां देखें तस्वीर-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को एक्स (पहले टिट्वर) पर @tongbingxue नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- बच्चे अस्पताल में IV-Fluid लेते हुए होमवर्क कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो को 22 नवबंर को अपलोड किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे कितनी लगन और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करने में लगे हैं. उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ है. कितने शांत तरीके से सभी बच्चे आराम से बैठकर अपना होमवर्क करने में लगे हैं. यहां आप देख सकते हैं कि किस तरह से बच्चों के लिए होमवर्क जोन बनाया गया है. जहां टेबल, कुर्सी और ड्रिप सहित पूरी व्यवस्था की गई है. ताकि इलाज के कारण उनकी पढ़ाई पर कोई प्रभाव न पड़े.

बच्चों की पढाई में कोई प्रॉब्लम न आए इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है. इसमें खास बात यह है कि बच्चों के पैरेंट्स का भी पूरा सपोर्ट मिला रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट से बातचीत के दौरान एक पैरेंट ने कहा- मेरा इरादा अपने बच्चों को यहां होमवर्क करने देने का नहीं था. लेकिन जब अस्पताल में पढ़ाई का वातावरण देखा तो काफी अच्छा लगा. इसलिए मैंने भी मेरे बच्चों को होमवर्क करने को कह दिया.

इससे जुडे़ वीडियो –

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.