Viral Video: फोटोशूट के चक्कर में समुद्र में ही बह गई महिला, नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे | देखें वीडियो

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे महिला फोटोशूट करा रही थी मगर तभी समुद्र की लहरों ने उसे बहा दिया. फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ हैरान हो जाएंगे.

Published date india.com Updated: December 24, 2025 8:36 AM IST
Viral Video
लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)

Viral Video Today: समुद्र की लहरों के बीच घूमना और इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट तस्वीरें कैद करना आजकल का ट्रेंड बन गया है. लेकिन कभी-कभी यह ट्रेंड जानलेवा साबित भी होता है. हाल ही में मिस्र के एक पर्यटन स्थल पर ऐसा ही दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक महिला फोटोशूट के दौरान समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आ गई. यह डरावना वाकया मर्सा मातरूह इलाके में मैत्रूह आई नाम की जगह पर हुआ. ये जगह अपनी अनोखी चट्टानों, नीले समुद्र और तेज लहरों के लिए मशहूर है. यही पर चीनी पर्यटक नारंगी ड्रेस में चट्टानों के पास पोज दे रही थी. फ्रेम में देखेंगे कि वह एक संकरे छेद वाली चट्टान के किनारे बैठी थी, जहां से समुद्र की लहरें गुजरती हैं.

दिल्ली मेट्रो में एक-दूसरे को पटकने लगी लड़कियां, छुड़ाने की जगह खुश होकर VIDEO बनाने लगे यात्री | देखिए

फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा

आसपास के लोग इसे सामान्य मान रहे थे, क्योंकि ऐसे स्पॉट पर सेल्फी और फोटोशूट आम है. लेकिन अचानक पानी का स्तर बढ़ा और एक विशाल लहर ने चट्टान के उस छेद से जोरदार तरीके से पानी फेंका. इससे महिला को संभलने का मौका ही नहीं मिला. लहर ने उसे उठाकर चट्टानों से टकराते हुए समुद्र में बहा दिया. पूरा सीन कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में दिखता है कि कैसे शांत माहौल कुछ सेकंड में भयानक बन जाता है. महिला लहरों में तैरती नजर आती है, और लोग चीख उठते हैं.

रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, समुद्र की ताकत को कभी कम ना आंको, यह जिंदगी छीन सकता है. एक अन्य यूजर ने इसे प्रकृति की चेतावनी बताया. हालांकि शुक्र है कि महिला की जान बच गई. उसे कई जगह चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. महिला ने बाद में बताया कि उस पल उसे लगा कि मौत आ गई है. चारों ओर तेज लहरें थीं और वह बेबस थी. लेकिन किस्मत से पास में एक सुरक्षा रस्सी लगी थी, जिसे उसने पकड़ लिया.

एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उसी की मदद से वह किनारे तक पहुंची. लोगों का दावा है कि यह रस्सी हाल ही में इंस्टॉल की गई थी. बता दें कि वायरल वीडियो एक्स पर @Haberler नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.