Chor Ka Video: सामने से भेड़ चुराकर भाग गया चोर, फिर ऐसी जगह छिपा सोच भी नहीं सकते | देखें वीडियो

Chor Ka Video: इसमें चोर इतने शातिराना तरीके से भेड़ की चोरी करता है जिसे देखकर कोई भी हिल जाएगा. उसने आगे जो किया कोई भी यकीन नहीं कर सकता.

Published date india.com Published: September 11, 2025 3:10 PM IST
Chor Ka Video

Chor Ka Video: फनी वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. इनमें दिखने वाले कुछ नजारे वाकई हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो भेड़ चोर से जुड़ा है. इसमें चोर इतने शातिराना तरीके से भेड़ की चोरी करता है जिसे देखकर हर कोई हिल गया. चरवाहे को इसके बारे में भनक भी ना लगी. फिर चोर भेड़ के साथ ही गुप्त स्थान पर छिप गया. चरवाहा चाहकर भी गाय भेड़ को खोज ना सका. इस फनी वीडियो को देखकर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.

भेड़ की चोरी

ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते है कि चरवाहा भेड़ों को चराने लेकर निकला है. खेत में सारी भेड़ चर रही हैं. भोजन के बाद चरवाहा उनको लेकर घर की तरह लौटने का प्लान बनाता है. सभी भेड़ों को एक तरफ करके चरवाहा ले जाना शुरू कर देता है. मगर उसे क्या पता था कि एक शातिर चोर उसकी भेड़ों पर निशाना साधे हुए है. मौका मिलते ही वो एक गुप्त जगह से बाहर निकला और एक भेड़ को दबोच लिया. चरवाहे को पता चलता तब तक चोर भेड़ को लेकर उस गुप्त जगह पर पहुंच गया और झाड़ियों से ढक दिया. चरवाहे को शक तो हुआ लेकिन वो चाहकर भी चोर को पकड़ ना सका.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

नहीं देखी होगी ऐसी चोरी

इस तरह चोर ने शातिराना ढंग से भेड़ की चोरी कर ली और चरवाहे को भनक भी ना लगने दी. हालांकि यह वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है क्योंकि इसमें सच्चाई नजर नहीं आती है. मालूम होता कि वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है. इसे comedymasters2 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस पर अब नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.