Chor Ka Video: घर से लगातार गायब हो रहे थे पैसे, हिडन कैमरा लगाने से एक दिन खुल गया राज | Viral हुआ ये वीडियो
Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोगों का कहना है कि किसी पर भी आंख बंद कर यकीन नहीं करना चाहिए.
कैमरे ने पकड़ ली चोरी. (Photo: shivanijangravlogs/Instagram)
Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो बिल्कुल होश उड़ा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो ध्यान खींच रहा है जो घर में चोरी से जुड़ा है. घर में काम करने वाली मेड पैसे चुराती हुई पकड़ी गई. एक महिला के घर से लगातार पैसे गायब हो रहे थे. शुरुआत में महिला को लगा कि यह सामान्य भूल या लापरवाही हो सकती है, लेकिन जब बार-बार ऐसा होने लगा तो उसे शक हुआ कि मामला कुछ और है. महिला ने इसका पता लगाने के लिए अपने घर में एक हिडेन कैमरा लगाने का फैसला किया, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
पैसे चुराती दिखी मेड
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने एक प्लान के तहत कुछ नोटों को एक पर्स में रखा, और उसे ऐसी जगह पर रख दिया जहां वह आसानी से दिखाई दे सके. साथ ही, उन नोटों की तस्वीरें पहले ही अपने मोबाइल में सेव कर लीं, ताकि बाद में पहचान की जा सके. कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिखा कि मेड के घर आने के कुछ ही समय बाद उसकी नजर पर्स पर पड़ी. वीडियो में फिर दिखा कि उसने मौका देखकर पर्स से पैसे निकाल लिए. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इस तरह चोर को पकड़ने का महिला का प्लान कामयाब रहा.
इंस्टाग्राम पर देखिए यह वायरल वीडियो:
पुलिस तक पहुंचा मामला
वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जब महिला ने सबूतों के आधार पर मेड से पूछताछ की, तो उसने शुरुआत में चोरी से इनकार कर दिया. लेकिन कैमरे की फुटेज दिखाने के बाद सच्चाई सामने आ गई. मामला बढ़ने पर पुलिस को भी बुलाया गया और पूरी स्थिति को समझने की कोशिश की गई. इसी दौरान मेड की ओर से मामले को आगे न बढ़ाने की गुजारिश की गई. आखिरकार, महिला और उसके परिवार ने उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ने का फैसला किया और कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच भरोसे और सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है. वीडियो को shivanijangravlogs नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें