Chor Ka Video: बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें चोरी की ऐसी घटना दिखाई गई है जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में एक लड़का रात के अंधेरे में चोरी करने के इरादे से एक घर की दीवार फांदकर अंदर जाता दिखाई देता है. उसका मकसद पेड़ से संतरे तोड़ना था. शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता नजर आता है, लेकिन तभी उसकी नजर एक काले रंग के डॉगी पर पड़ती है, जो पेड़ के पास बंधा हुआ था. जैसे ही डॉगी लड़के को देखता है, वह जोर-जोर से भौंकना शुरू कर देता है. डॉगी की आवाज सुनकर लड़का घबरा जाता है.
वायरल वीडियो में आगे देख सकते हैं कि इसके बाद लड़का तुरंत अपनी जेब से एक हड्डी निकालता है और डॉगी की तरफ बढ़ा देता है. हड्डी देखते ही डॉगी शांत हो जाता है और खुशी से उसे खाने लगता है. ऐसा लग रहा था जैसे डॉगी को उसकी ‘फीस’ मिल गई हो. इसके बाद लड़का आराम से पेड़ से संतरे तोड़ने लगता है. मजेदार बात यह रही कि डॉगी ने उसे रोकने की बजाय पूरी तरह सहयोग किया. इतना ही नहीं, जब लड़का वापस जाने लगा तो डॉगी ने दीवार पार करने में भी उसकी मदद कर दी. यह पूरा नजारा किसी कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था.
This kid is very genius pic.twitter.com/GzwCpWyL4n
— ANIMALS MOMENT (@ANIMALS_MOMENT) May 18, 2026
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि डॉगी ने चोर से ‘रिश्वत’ ले ली और फिर उसे आराम से चोरी करने दी. कुछ यूजर्स का कहना है कि खाने के सामने अच्छे-अच्छों की ईमानदारी डगमगा जाती है. वीडियो के मजेदार सीन और डॉगी की हरकतों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस फनी वीडियो को @ANIMALS_MOMENT नाम के एक्स हैंडल पर भी शेयर किया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.