Chor Ka Video: रिश्वत लेकर मालिक के घर में ही चोरी करवाने लगा डॉगी, फिर सुरक्षित बाहर भी पहुंचा आया | देखें वीडियो

Written By: Nandan Singh Updated by: Nandan Singh
Updated Date:May 19, 2026 10:04 AM IST

Chor Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह डॉगी को चोर ने रिश्वत पकड़ा दी और चोरी करने लगा. डॉगी ने भागने में भी फिर उसकी मदद की.

Chor Ka Video: बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें चोरी की ऐसी घटना दिखाई गई है जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में एक लड़का रात के अंधेरे में चोरी करने के इरादे से एक घर की दीवार फांदकर अंदर जाता दिखाई देता है. उसका मकसद पेड़ से संतरे तोड़ना था. शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता नजर आता है, लेकिन तभी उसकी नजर एक काले रंग के डॉगी पर पड़ती है, जो पेड़ के पास बंधा हुआ था. जैसे ही डॉगी लड़के को देखता है, वह जोर-जोर से भौंकना शुरू कर देता है. डॉगी की आवाज सुनकर लड़का घबरा जाता है.

Advertising
Advertising

डॉगी को बना लिया दोस्त

वायरल वीडियो में आगे देख सकते हैं कि इसके बाद लड़का तुरंत अपनी जेब से एक हड्डी निकालता है और डॉगी की तरफ बढ़ा देता है. हड्डी देखते ही डॉगी शांत हो जाता है और खुशी से उसे खाने लगता है. ऐसा लग रहा था जैसे डॉगी को उसकी 'फीस' मिल गई हो. इसके बाद लड़का आराम से पेड़ से संतरे तोड़ने लगता है. मजेदार बात यह रही कि डॉगी ने उसे रोकने की बजाय पूरी तरह सहयोग किया. इतना ही नहीं, जब लड़का वापस जाने लगा तो डॉगी ने दीवार पार करने में भी उसकी मदद कर दी. यह पूरा नजारा किसी कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था.

एक्स पर देखिए वीडियो:

डॉगी ने रिश्वत ले ली

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि डॉगी ने चोर से 'रिश्वत' ले ली और फिर उसे आराम से चोरी करने दी. कुछ यूजर्स का कहना है कि खाने के सामने अच्छे-अच्छों की ईमानदारी डगमगा जाती है. वीडियो के मजेदार सीन और डॉगी की हरकतों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस फनी वीडियो को @ANIMALS_MOMENT नाम के एक्स हैंडल पर भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें