Chor Ka Video: चालाकी से चोरी करने आया था चोर, मगर दुकानदार ने पकड़कर मुर्गा बना दिया | देखें वीडियो
Chor Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह चोर किस्मत से हार गया. दुकान में घुसते ही उसे दिन में तारे नजर आ गए.
Updated Date:March 15, 2026 1:27 PM IST
By Nandan Singh Edited By Nandan Singh
Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर यूं तो कई तरह के नजारे देखने को मिलते हैं. मगर कुछ नजारे बहुत मजेदार होते हैं और खूब देखे जाते हैं. फिलहाल चोरी से जुड़ा एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक चोर बंदूक लेकर दुकान में चोरी करने पहुंचता है. वह पहले दुकान के बाहर खड़ा होकर इधर-उधर देखता है, जैसे वह यह सुनिश्चित करना चाहता हो कि आसपास कोई उसे देख तो नहीं रहा. सब कुछ ठीक लगने पर वह अचानक अपनी जेब से बंदूक निकालता है और दुकान के अंदर घुसने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह दरवाजे की चौखट पार करने लगता है, उसका पैर चौखट से टकरा जाता है और वह सीधे मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ता है. गिरते ही उसके हाथ से बंदूक भी दूर जा गिरती है.
चोर की हुई पिटाई
आगे देख सकते हैं कि चोर के गिरते ही दुकान में मौजूद एक शख्स तुरंत हरकत में आ जाता है. वह तेजी से आगे बढ़ता है और जमीन पर गिरी बंदूक उठा लेता है. इसके बाद वह उसी बंदूक को चोर की तरफ तान देता है, जिससे चोर घबरा जाता है और कुछ भी करने की स्थिति में नहीं रहता. इतने में दुकानदार भी अपनी सीट से उठकर वहां पहुंच जाता है. दोनों मिलकर चोर को काबू में कर लेते हैं. दुकानदार गुस्से में उसकी पिटाई भी कर देता है. चोर समझ ही नहीं पाता कि कुछ सेकंड पहले जो वह बंदूक के दम पर चोरी करने आया था, वही बंदूक अब उसके खिलाफ हो चुकी है.
यहां देखिए इस वीडियो को:
चोर को बनाया मुर्गा
वीडियो में फिर देखा जा सकता है कि चोर को पकड़ने के बाद दुकानदार और वहां मौजूद लोग उसे काउंटर पर चढ़ा देते हैं. फिर उसे मुर्गा बनाकर खड़ा कर दिया जाता है. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर करने वाले ने दावा किया है कि यह घटना पाकिस्तान की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. फिर भी लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को aankhondekhi4080 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.
Also Read
-
Funny Video: घर में चोरी करने पहुंचे चोरों से हुई गजब की गलती, लाइट बंद करने की जगह बजा दी डोरबेल
-
Chor Ka Video: बाइक नहीं चुरा पाया तो हेलमेट ही उठाकर भाग निकला चोर, पहले नहीं देखा इतना मजेदार वीडियो | देखें
-
Chor Ka Video: चालाकी से चोरी करने आया था चोर, मगर दुकानदार ने पकड़कर मुर्गा बना दिया | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:March 15, 2026 1:27 PM IST
Updated Date:March 15, 2026 1:27 PM IST