Chor Ka Video: आंखों के सामने चुरा लिया मोबाइल, घुमा देगी चोर की ऐसी चालाकी | वीडियो

Chor Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि चोर आराम से शोरूम में घुसा और बड़ी आसानी से आईफोन चुराकर ले गया.

Written by: Ikramuddin
Updated: June 25, 2023, 2:36 PM IST

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वीडियो से भरी पड़ी है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या सामने आ जाए कुछ पता नहीं चलता है. हालांकि कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं. यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है. अभी एक ऐसे ही चोर का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. चोर ने इतनी चालाकी से iPhone चुरा लिया कि देखकर दिमाग ही घूम जाएगा. चोर इस वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ग्राहक बनकर आया चोर

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शोरूम में मोबाइल खरीदने वाले की लाइन लगी पड़ी है. अंदर ठीक से खड़े होने की भी जगह नहीं बची. बस चोर इसी भीड़ का फायदा उठाया और ग्राहक बनकर काउंटर पर पहुंच गया. उसने कर्मचारी से आईफोन दिखाने के लिए कहा. अब कर्मचारी ने भी उसे ग्राहक समझते हुए हाथ में मोबाइल पकड़ा दिया.

आंखों के सामने से चुरा लिया आईफोन

अब चोर मोबाइल को ऐसे देखता है कि वो सचमुच खरीदने आया है. अब यहीं से शुरू होता है उसका मोबाइल चुराने का प्लान. देख सकते हैं कि चोर ने एक हाथ में अपना मोबाइल पकड़ा है और दूसरे हाथ में है आईफोन. इधर शोरूम के कर्मचारी की नजर बची, चोर ने आईफोन तुरंत अपने मोबाइल के ऊपर रख लिया. ऐसे दिखाने की कोशिश की उसके हाथ में सिर्फ एक ही मोबाइल है. दिमाग घुमा देने वाली अपनी चालाकी में चोर कामयाब भी हो गया और कर्मचारी ने भी समझा उसने मोबाइल रख दिया.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हैरान करने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि काम को अंजाम देने के बाद चोर धीरे-धीरे पीछे हटने लगा और चुपके से शोरूम से गायब हो गया. हालांकि पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. चोरी की घटना का ये हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर naughtyfamily नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.