Chor Ka Video Decent Man Turned Thief When He Got The Chance Shocking Video Went Viral
मौका मिलते ही चोर बन गया शरीफ आदमी, मोबाइल उठाया और भाग निकला | देखें VIDEO
Chor Ka Video: होटल में बिल का भुगतान करते समय में दोनों दोस्तों ने मालिक का मोबाइल ही चुरा लिया. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
होटल मालिक का मोबाइल चुराते हुए कैमरे में कैद हुए दो चोर. (Photo/X)
Today Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां हर रोज ऐसे ढेरों वीडियो भी शेयर किए जाते हैं, मगर इनमें कुछ ही वायरल होते हैं. अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो दरअसल दो शरीफ दोस्तों से जुड़ा है जो होटल में ठरहने के लिए पहुंचे. दोनों होटल की सुविधाओं का खूब आनंद लेते हैं और आखिर में काउंटर में बिल का भुगतान करने पहुंचते हैं. मगर इसी क्रम में दोनों ने कुछ ऐसा कारनामा किया जिसकी कल्पना खुद होटल मालिक ने भी नहीं की होगी. इसमें देखेंगे कि होटल में बिल का भुगतान करते समय में दोनों दोस्तों ने मालिक का मोबाइल ही चुरा लिया. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दोनों दोस्त चेक आउट के बाद काउंटर पर पहुंचते हैं. एक दोस्त आराम से खड़ा है जबकि दूसरा बिल का भुगतान करने में व्यस्त है. मगर इसी बीच शख्स की नजर काउंटर पर रखे मोबाइल पड़ती है. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे. इसमें देखेंगे भुगतान करते समय शरीफ नजर आ रहे शख्स ने तुरंत मोबाइल चुराने का प्लान बना लिया. शख्स बड़ी चालाकी से होटल मालिक ध्यान भटकाता है. अपने प्लान में कामयाब होते ही चोर ने तुरंत मोबाइल पास खड़े दोस्त को पकड़ा दिया. इधर पैसों का हिसाब लगा रहे मालिक बिल्कुल भनक नहीं लगती. दोनों दोस्त मोबाइल चुराने के बाद बडे़ आराम से होटल से बाहर निकल जाते हैं.
इधर थोड़ी देर बार मालिक जब अपना मोबाइल खोजता है उसे कहीं नजर नहीं आता. उसे शक होता है और तुरंत सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया. इसमें साफ नजर आता है कि दोनों दोस्तों ने मिलकर उसका फोन चुरा लिया. मालूम हो चोरी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.