Chor Ka Video: दूल्हे का रिश्तेदार निकला शातिर चोर, भरी महफिल में कर दिया खेला | देखे ये वीडियो

Chor Ka Video: इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे के गले में पड़ी माला से किस तरह बगल में बैठा शख्स पैसे उड़ा लेता है.

Published date india.com Published: December 21, 2025 4:45 PM IST
Chor Ka Video

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मालूम होता है कि दूल्हे का रिश्तेदार ही उसकी माला से पैसे चुराने की कोशिश करता नजर आता है. दूल्हे के गले में पैसों की माला पड़ी होती है और उसका रिश्तेदार बगल में बैठकर बार-बार हाथ की सफाई दिखाता है. आखिर में वह सफल भी हो जाता है. यह वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं. शादी का यह वायरल क्लिप लोगों को चौंका रहा है. इस पर एक से एक रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं.

दूल्हे को लगाई चपत

ध्यान खींच रहे वीडियो में साफ दिखता है कि शादी की रस्म चल रही होती है. दूल्हा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच बैठा है. उसका एक रिश्तेदार उसके ठीक बगल में होता है और मौका देखकर पैसों की माला से नोट निकालने लगता है. वह कई बार कोशिश करता है और अंत में पैसे चुरा लेता है. यह नजारा इतना अजीब है कि देखने वाले आंखों पर यकीन नहीं करते. इंस्टाग्राम पर meemlogyandghantaa नाम के एकाउंट से इसे शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘अब इसी पैसे से गिफ्ट दूंगा.’

यहां देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

शादी का वीडियो वायरल

शादी जैसे खुशी के मौके पर दूल्हे के रिश्तेदार का ऐसा शातिराना अंदाज देखकर हर कोई चौंक गया. लोग कमेंट में लिख रहे हैं, ‘धंधा करो तो बड़ा करो.’ इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यह तेजी से फैल रहा है. ऐसे वीडियो बताते हैं कि चोर कितने नए तरीके अपनाते हैं. यह क्लिप हमें सतर्क भी करती है कि भरी महफिल में भी अपनी चीजों का ध्यान रखें. सोशल मीडिया पर चोरी के ऐसे फनी वीडियो हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं. हालांकि ये भी साफ कर दें कि ऐसा वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं. इनका वास्तविकता से लेना-देना नहीं होता.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.