Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक चोर चोरी करने के इरादे से हेलमेट पहनकर एक हॉल जैसी जगह पर पहुंचता है. उसने अपने हाथ में गन पकड़ी होती है और सबसे पहले रिसेप्शन पर बैठे शख्स को धमकाता है. वह उसे डराने की कोशिश करता है और कहता है कि उसे वहां कीमती सामान या पैसे कहां रखे हैं, ये दिखाया जाए. रिसेप्शन पर बैठा आदमी बिना किसी घबराहट के उसे नीचे के एक कमरे की ओर ले जाता है. अब तक चोर को लगता है कि उसकी योजना सफल हो रही है.
गलत जगह पहुंचा चोर
देख सकते हैं कि जैसे ही चोर उस कमरे में पहुंचता है, वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ जाते हैं. दरअसल, वहां एक कराटे क्लास चल रही होती है जिसमें कई लोग कराटे की प्रैक्टिस कर रहे होते हैं. इन लोगों में कुछ ब्लैक बेल्ट होल्डर भी होते हैं. चोर को जैसे ही कमरे में देखा जाता है, सभी कराटे प्रशिक्षु उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं. चोर को कुछ समझ ही नहीं आता और वो डरकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. कराटे सीख रहे युवाओं ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और फिर कुछ ही पलों में उसे दबोच लिया. चोर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन प्रशिक्षित हाथों के सामने वो टिक नहीं पाया.
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे चोर की हालत बुरी तरह खराब हो गई थी. कुछ लोग तो वीडियो देखकर हंसते हुए कह रहे हैं कि ये चोर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक सीख गया होगा. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कभी-कभी भगवान भी ऐसे सबक सिखाते हैं!’ दूसरे ने लिखा, ‘जिसे लूटने गया था, उन्हीं से लुट गया बेचारा.’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इसे arifprince2336 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.