Chor Ka Video: चोरी करने गया मगर एग्जॉस्ट फैन के छेद में ही फंस गया चोर, वायरल वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Chor Ka Video: खाली घर देखकर चोर एग्जॉस्ट फैन की जगह से घर में घुसने की कोशिश करता है मगर बेचारा बीच में ही फंस गया.

Published date india.com Published: January 6, 2026 12:54 PM IST
Chor Ka Video
घर में चोरी करने पहुंचे चोर का वीडियो देखकर हंसी छूट जाएगी. (Photo/X)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर चोरी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला छाया हुआ है. यहां एक चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा लेकिन एग्जॉस्ट फैन के छोटे से छेद में ही फंसकर रह गया. घटना राजस्थान के कोटा शहर की है, जहां एक परिवार खाटू श्याम जी के दर्शन करके लौटा था. मगर घर में दाखिल होते ही हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया. चोर घर में बने एग्जॉस्ट फैन के छेद फंसा हुआ था. वीडियो में पुलिस और परिवार के सदस्य मिलकर चोर को बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखते ही हंसी छूट जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक परिवार जब दर्शन से वापस आया तो घर के अंदर से अजीब आवाजें सुनाई दीं.

Viral Video: बॉर्डर पर बांग्लादेशी को सिर्फ एक बार समझाया, नहीं माना तो फौजी ने चला दी गोली | गजब है वीडियो

एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर

जांच करने पर पता चला कि चोर एग्जॉस्ट फैन के छेद से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसका शरीर छेद में फंस गया. चोर का सिर और ऊपरी हिस्सा छेद के अंदर था, जबकि पैर बाहर लटक रहे थे. इधर चोर को देखते ही परिवार ने तुरंत पुलिस को बुलाया. पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला. वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग मिलकर चोर के पैरों को खींचते हैं, लेकिन वह आसानी से नहीं निकल पाता. आखिरकार, जोर लगाने पर वह नीचे गिरता है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक्स पर देखें वीडियो

पुलिस अधिकारी का ड्राइवर निकला चोर

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक एक यूजर ने कमेंट किया, पवन नाम का चोर पंखे में फंस गया… किस्मत की हवा ही उल्टी चल गई.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, खाटू श्याम जी ने घर की रक्षा की, जय हो हारे के सहारे की.’ पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पवन एक पुलिस अधिकारी की कार चलाता है और कार राजत शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार का नंबर प्लेट RJ20UB3418 है, जो घटनास्थल पर ही खड़ी थी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया गया है. यह घटना लोगों को हंसाने के साथ-साथ घर की सुरक्षा के महत्व पर भी सोचने पर मजबूर कर रही है.मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.