Chor Ka Video Mahila Ke Gale Se Khinch Li Chain Loot Ka Video Google Trends Thieves Stopped Scooty And Snatched Chain From Womans Neck In Punjab Omg Video Goes Viral On Social Media
Chor Ka Video: स्कूटी रोककर महिला के गले से खींच ली चेन, हिलाकर रख देगा चोरों का यह तरीका | देखें वीडियो
Chor Ka Video: सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह चोरों ने महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए. मौके पर जो हुआ हर कोई दहल गया.
Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लूट की एक दिल दहला देने वाली वारदात कैद है. बताया जा रहा है कि यह घटना पंजाब के खरड़ की है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर कहीं जा रही थी. दोनों आराम से सड़क पर सफर कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनके पास आकर रुकते हैं. इससे पहले कि पति-पत्नी कुछ समझ पाते उनमें से एक चोर ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली. वारदात इतनी जल्दी हुई कि किसी को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला.
महिला के गले से खींची चेन
देख सकते हैं कि चेन झपटने के बाद बदमाशों ने महिला और उसके पति को स्कूटी सहित गिरा दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. मालूम होता कि गिरने से महिला को चोट भी आई होगी इस दौरान दूसरा चोर तेजी से स्कूटी स्टार्ट करता है और दोनों चोर वहां से फरार हो जाते हैं. यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है. वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी आसानी से चोर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम देकर निकल गए. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि चोरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके.
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और डर का माहौल भी बन गया है. आम जनता की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि अगर दिन में इतनी आसानी से लूट हो सकती है, तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करें.सीसीटीवी देखकर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. इसे _whatsinthenews नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.