Chori Ka Video: बिजली नहीं आई तो ट्रांसफार्मर ही चुरा लिया, रस्सी से बांधा और उतार लिया | Watch Video

Chori Ka Video: सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने पर ग्रामीणों ने दूसरे गांव का ट्रांसफार्मर चुरा लिया.

Written by: Ikramuddin
Updated: July 24, 2023, 12:47 PM IST

Chori Ka Video: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बिजली नहीं आई तो ग्रामीण खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर ही चुराकर ले गए. ट्रांसफार्मर चोरी की ये घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली और वीडियो वायरल कर दिया. दरअसल चोरी की घटना का ये अजीब मामला फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली से सामने आया है. यहां जब गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया तो ग्रामीण दूसरे गांव का ट्रांसफार्मर ले गए. ट्रांसफार्मर चोरी का वीडियो सामने आने के बाद गांव के प्रधान ने मामले की जानकारी जेई होरीलाल वर्मा को दी. जेई ने 6 ग्रामीणों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है.

चुरा लिया दूसरे गांव का ट्रांसफार्मर

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया बसोला के कुछ ग्रामीण पड़ोस के गांव मुशीं नगला पहुंचे और वहां लगे ट्रांसफार्मर को चुरा ले गए. बता दें कि बिजली विभाग की शिकायत के बावजूद जब फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो 25 केवी के ट्रांसफार्मर को नांव में रख कर ग्रामीण अपने गांव ले गए. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी होनी की सूचना जब प्रधान को दी तो प्रधान ने इस पूरे मामले की जानकारी जेई हीरालाल वर्मा को दी. जेई ने कायमगंज कोतवाली में नगरिया बसोला निवासी जितेन्द्र, दल सिंह, शिवराम, मौजीलाल, राम रहीस और एक अज्ञात के खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है.

काफी दिनों से फुंका था ट्रांसफार्मर

बताया गया कि बाढ़ के हालात हैं और नगरिया बसोला का ट्रांसफार्मर काफी दिनों से फुंका हुआ था. शिकायत बिजली विभाग को कई बार की गई. मगर तब भी विभाग ने ट्रांसफार्मर नही बदला. ऐसे में गुस्साए नगरिया बसोला के ग्रामीण बाढ़ से घिरे गांव मुशीं नगला में लगे 25 केवी ट्रांसफार्मर को चोरी कर नांव की मदद से अपने गांव ले गए. जिसका मुशीं नगला के ग्रामीणों ने काफी विरोध किया, लेकिन वो फिर भी नहीं माने और ग्रामीण ट्रांसफार्मर अपने साथ ही ले गए.

मालूम हो कि गंगा नदी में आई बाढ़ की वजह से आसपास के कई गांव इसकी चपेट में है. बाढ़ की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और कई गांव में बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ी है.

यहां देखें चोरी का वीडियो

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.