फेमस YouTuber के घर फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी, सोने के गहनों में बनाती थी वीडियो | चोरों ने सब उड़ा लिया

Chori Ka Video: फेमस यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर लाखों की संपत्ति साफ कर दी. चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने वारदात को बिल्कुल किसी सस्पेंस फिल्म की तरह अंजाम दिया.

Written by: Ikramuddin
Published: June 7, 2026, 5:29 PM IST

Chori Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाकर मशहूर होना मध्य प्रदेश की एक यूट्यूबर को खासा भारी पड़ गया. अक्सर अपने वीडियो में सोने के भारी-भरकम पुश्तैनी गहने और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाने वाली फेमस यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर लाखों की संपत्ति साफ कर दी. यह सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव का है. जहां चोरों ने रचना गुर्जर के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी गहने और 1.91 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

ये भी जरूर पढ़ें- VIDEO: पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते ही आग का गोला बन गई कार, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी

कब का है पूरा मामला

बताया गया कि घटना 5-6 जून 2026 की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई. चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने वारदात को बिल्कुल किसी सस्पेंस फिल्म की तरह अंजाम दिया. सबसे पहले बदमाशों ने घर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल पर लगाई गई लोहे की कटीली तार फेंसिंग को कटर की मदद से काट दिया. इसके बाद वे घर के अंदर दाखिल हुए. चोरों ने सबसे शातिर कदम यह उठाया कि जिस कमरे में रचना गुर्जर और उनके पति सो रहे थे, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी ताकि कोई भी बाहर ना आ सके.

चोरी से पहले का वीडियो

डंडे से घुमाए सीसीटीवी कैमरे

हैरानी होगी कि घर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे भी चोरों का रास्ता नहीं रोक पाए. बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए एक लंबे डंडे (लाठी) की मदद से कैमरों का रुख ऊपर आसमान की तरफ मोड़ दिया. इसके बाद चोरों ने नीचे के कमरों की अलमारियों के ताले तोड़े और वहां रखे पुश्तैनी जेवर, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठियां और कैश बटोर लिया. हैरान करने वाली बात यह रही कि जाते-जाते चोर घर में रखी एनर्जी ड्रिंक (रेड बुल) की पेटी भी अपने साथ ले गए.

चोरी के बाद का वीडियो

सुबह खुला वारदात का राज

घटना का खुलासा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब रचना गुर्जर पानी पीने के लिए उठीं. जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से लॉक था. संदिग्ध स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत फोन से परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचित किया. सोशल मीडिया पर गहनों का प्रदर्शन ही इस चोरी का मुख्य कारण माना जा रहा है. इधर शिवपुरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.