Chorni Ka Video: पलक झपकते ही चोरनी ने चुरा लिया सामान, दुकानदार को भनक तक ना लगी | देखें वीडियो

Chorni Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो महिलाएं शातिराना ढंग से कपड़े की दुकान में चोरी करती हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Written by: Nandan Singh
Published: December 5, 2024, 9:55 AM IST

Chorni Ka Video: सोशल मीडिया पर चोरी से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ महिलाएं एक कपड़े की दुकान में चोरी करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये महिलाएं दुकान में कपड़े देख रही हैं और शॉपिंग का लुत्फ उठा रही हैं. तभी, महिलाएं शातिर तरीके से एक जींस उठाती है और उसे अपने बैग में छिपा देती हैं. दोनों महिलाएं बड़ी चुपके से ये काम करती हैं, ताकि दुकानदार को शक भी न हो. दुकान में भीड़-भाड़ का माहौल था, जिससे उनका काम और भी आसान हो गया.

महिलाओं ने की चोरी

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि जब दोनों महिलाएं जींस चोरी करती हैं, तो दुकानदार उनके पास था, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ. महिलाएं बड़ी चालाकी से कपड़ों को देखती रहती हैं और एक-दूसरे की मदद से चोरी का काम कर लेती हैं. इस पूरी घटना के दौरान दुकानदार पलट कर किसी दूसरी दिशा में ध्यान दे रहा था, जिससे महिलाएं चोरी को अंजाम देने में सफल हो जाती हैं. पूरी घटना में किसी का ध्यान महिलाओं पर नहीं जाता और चोरी बिना किसी रुकावट के हो जाती है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो:

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

हालांकि इन महिलाओं ने बड़ी चतुराई से चोरी की, लेकिन उनका यह खेल सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद हो गया. दुकान के अंदर लगे कैमरे ने साफ-साफ रिकॉर्ड किया कि कैसे दोनों महिलाएं चोरी करती हैं. मालूम होता है जब दुकानदार ने बाद में सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसे सच्चाई का पता चला होगा. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं. दुकानदार भी हैरान है कि किस तरह इन महिलाओं ने बड़ी चालाकी से चोरी की, लेकिन इस वीडियो ने उनकी सारी करतूतें उजागर कर दी. इसे kucch_bikhre_ahsaas नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.