Chorni Ka Video: सोशल मीडिया में जरा भी एक्टिव रहते हैं तो चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियोज जरूर देखें होंगे. इनमें शातिर चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैं कि किसी को भनक तक नहीं लगती. मगर कभी-कभी ये चोर कैमरे की नजर से नहीं बच पाते. अभी एक ऐसी ही चोरनी को कैमरे में कैद गया है जो अपने काम को अंजाम देने में कामयाब तो हो गई, मगर बेचारी कैमरे से नहीं बच सकी. चोरी करते हुए चोरी का ये वीडियो अब हर तरफ छाया हुआ है.
कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि चोरनी एक अन्य महिला के साथ दुकान पर आर्टिफिशियल गहने खरीदने के लिए पहुंची. दुकान पर पहुंचते ही चोरनी ने कड़े दिखाने के लिए कहा. इधर दुकानदार भी दोनों को कड़े दिखाने लगा. मालूम होता है कि दोनों शख्स से दूसरे डिजाइन भी दिखाने के लिए कहा. इसमें काउंटर पर जैसे ही कड़े का ढेर लग गया. तभी महिला के साथ दुकान पर खड़ी चोरनी ने अपना काम को अंजाम देने का प्लान बनाया.
उसने मौका पाते ही एक कड़ा उठाया और अपने पीछे छिपा लिया. चोरी को अंजाम देने के बाद चोरनी बड़े आराम से दूसरे कड़े देखने लगी. इधर दुकानदार को भी बिल्कुल शक नहीं हुआ कि उसका कुछ सामान चोरी हुआ है. चोरनी भी अपने प्लान में कामयाब हो चुकी थी मगर उसकी ये करतूत कैमरे में कैद हो गई. दरअसल दोनों पर शक होते ही पीछे खड़े एक शख्स ने कैमरा ऑन किया सबकुछ रिकॉर्ड कर लिया. इसमें चोरी का तरीका देखकर कोई भी अपना सिर पकड़ लेगा.
इसमें देखा जा सकता है कि चोरनी ने जिस तरह कड़े को चुराकर पीछे छिपाया, ये सब कैमरे में कैद हो गया. दिन के उजाले में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोरनी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. वीडियो कुछ ही घंटे में हजारों की संख्या में लाइक और व्यूज बटोर चुका है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.