Chorni Ka Video Woman Steals Pineapples From Truck Viral Video Shocked Internet
Chorni Ka Video: चोर तो बहुत देखे मगर ऐसी चोरनी नहीं देखी, ट्रक से अनानास ही चुरा ले गई महिला | देखें वीडियो
Chorni Ka Video: अनानास चुराने पहुंची चोरनी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है.
Chorni Ka Video:आपने चोरों की हजारों वीडियो देखी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसी चोरनी देखी है जो रात के अंधेरे में लोडेड ट्रक से अनानास ही चुराकर भाग जाए? जी हां अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. इसे देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह, क्या स्टाइल है!‘ दरअसल ये घटना एक व्यस्त हाईवे पर हुई है, जहां ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है.वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला, जो गुलाबी साड़ी या कुर्ते में है, चुपके से एक ट्रक के पास पहुंचती है. ट्रक अनानास से लदा हुआ है.
महिला बिना किसी डर के ट्रक के पिछले हिस्से पर चढ़ने की कोशिश करती हुई नजर आती है. मगर जब महिला ट्रक पर चढ़ नहीं पाती है तब खड़े-खड़े ही अनानास चुराने लगती है. हैरान होंगे महिला एक-दो नहीं, बल्कि कई अनानास अपनी साड़ी में छिपाकर नीचे उतरती है और आराम से चलती हुई गायब हो जाती है. मालूम हो अनानास चुराते हुए चोरनी का ये वीडियोएक्स पर @gharkekalesh नामकेअकाउंटसेशेयरकियागयाहै.
वीडियोअभीतकहजारोंलाखोंव्यूजबटोरचुकाहै. इसपरयूजर्सकेकमेंट्सकीबाढ़ आ गईहै. चोरनी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि आंटी का कॉन्फिडेंस देखने लायक है. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा हार्न बजाकर भगा देता, मगर फिर वीडियो कैसे बनाता. एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा हो सकता है बेचारी के पति ने अनानास मंगवाया होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.