By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Christmas 2019: आखिर क्यों सजाया जाता है क्रिसमस ट्री? दुनिया में हैं अलग-अलग मान्यताएं
क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाना काफी खास होता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस दिन क्रिसमस ट्री का क्या महत्व होता है?
नई दिल्ली: कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है, ऐसे में पूरी दुनिया क्रिसमस की तैयारियों में लग गई हैं. क्रिसमस, ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसे पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाता है. क्रिसमस आते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है, और सभी जगह क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉस देखने को मिलते हैं. क्रिसमस को सभी लोग प्यार मोहब्बत के साथ मनाते हैं.
इस दिन लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और केक कि लाते हैं. बच्चो में क्रिसमस ट्री को सजाने का काफी क्रेज भी देखा जाता है. क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाना काफी खास होता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस दिन क्रिसमस ट्री का क्या महत्व होता है?

christmas tree
क्रिसमस ट्री सजाने का महत्व
– यूरोपीय देशों में क्रिसमस ट्री की टहनियों का इस्तेमाल भूतों को भगाने के लिए किया जाता है. यहां के लोगों का मानना है कि घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से बुरी आत्माएं भाग जाती हैं.
– कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाने की यह परंपरा जर्मनी से शुरू हुई थी. जिसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैल गई.
– कई जगहों पर माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाने से लंबी उम्र मिलती है और इससे परिवारजनों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है.
– माना जाता है कि एक बार रहने के लिए घर और भोजन के बदले में एक बच्चे ने कुछ आदिवासियों को एक पेड़ की टहनी दी थी वह बच्चा स्वंय प्रभु यीशु थे.
– वहीं कुछ लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्तियों से रोशन करना, स्वर्ग की रोशनी का प्रतीक माना जाता है.
– क्रिसमस ट्री को इंग्लैंड में लोग किसी के बर्थडे, शादी या किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने पर भी उसकी याद में रोपते हैं. इसके जरिए वो कामना करते हैं कि इससे पृथ्वी हमेशा ही हरी भरी रहे.
Also Read:
-
Christmas Tree Vastu: क्रिसमस ट्री पर ये चीजें लगाईं तो पूरे साल नहीं होगी पैसों की परेशानी! घर में आएगी सुख-समृद्धि
-
लाल, हरा और सफेद ही क्यों! क्रिसमस आते ही इन तीन रंगों में क्यों रंग जाता है बाजार? जानें इसके पीछे का राज
-
नोएडा में देखनी है यूरोप जैसी क्रिसमस! इन 5 बाजारों में लंदन- वेनिस जैसी Vibe- कहीं आपके घर के पास तो नहीं ये जगह
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें