Chuhe Billi Ka Viral Video Mouse Started Acting Strangely Front Of Cat Watch This Funny Video Here
Billi Ka Video: बिल्ली को देखकर गजब की एक्टिंग करने लगा चूहा, फिर खुद ही डर गई शेर की मौसी | देखें वीडियो
Viral Video Today: चूहे और बिल्ली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.
चूल्हे-बिल्ली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. (Photo/X)
Chuhe Billi Ka Video: बिल्ली और चूहे की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है. बिल्ली चूहे को देखते ही तुरंत हमला कर देती है और उसका शिकार करके ही दम लेती है. मगर कभी चूहे को ही उल्टा बिल्ली को परेशान करते हुए देखा है. परेशान भी इतना की खुद शेर की मौसी ही उसे देखकर डरने लग जाए. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो हर तरफ छया हुआ है. इसमें चूहा बिल्ली को देखकर इतनी जबरदस्त एक्टिंग करता है कि देखकर हंसी भी बहुत आती है. बरहाल चूहे और बिल्ली का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
वायरलवीडियो में देखेंगे कि चूहा घर के आंगन में बेखौफ टहल रहा है. मानो उसे किसी चीज का डर नहीं है. मगर तभी बिल्ली उसके सामने आ धमकती है. देखकर लगता है चूहे का बचना अब नामुमकिन है. मगर तभी चूहे ने ऐसा दिमाग चलाया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी. इसमें देखेंगे बिल्ली के सामने आते ही चूहा मरने की एक्टिंग करता हुआ नजर आता है. वो कभी दाईं तरफ गिरता है तो कभी बाईं तरफ गिरने लगता है. इधर बिल्ली के झपटने के बाद भी चूहा कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है. मानो बिल्ली भी मान चुकी है कि चूहा मर चुका है.
फ्रेम में देखेंगे कि तब बिल्ली भी डरने लगी जब चूहा मरने की एक्टिंग के साथ इधर-उधर गिरने लगता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है. मालूम हो वीडियोसोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियोएक्स पर @jaatni_98 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.