Class Ka Video: पापा पुलिस में हैं गोली मार देंगे, टीचर ने डांटा तो धमकी देने लगा बच्चा | देखें वीडियो

Class Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर ने क्लास में बच्चे को डांट दिया. फिर क्या था वो उन्हें धमकी देना शुरू देता है. देखिए आगे क्या हुआ.

Published date india.com Updated: April 27, 2024 1:07 PM IST
Class Ka Video

Class Ka Video: स्कूल और कॉलेज से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं. सबसे ज्यादा नन्हे बच्चों के वीडियो ही छाए रहते हैं. कभी वो क्लास में मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी अपनी मीठी-मीठी बातों से टीचर सहति पूरी क्लास को हंसाने का काम करते हैं. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसमें एक बच्चा क्लास में टीचर से नाराज हो जाता है और उसे धमकी देना शुरू कर देता है. क्लास से जुड़ा यह वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म भी वायरल होने लगा है.

बच्चे ने टीचर को दी धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मैम क्लास में बच्चों को पढ़ा रही होती है. लेकिन एकाएक सारा ध्यान उस बच्चे पर चला जाता है जो टीचक से मीठी-मीठी बातों से बहस कर रहा है. मालूम होता है कि टीचर ने उसे पढ़ाई ना करने पर डांट लगा दिया है. मैम की डांट सुनकर बच्चा ये कहते हुए उन्हें धमकाता है कि उसके पापा पुलिस में है. बच्चे की बात पर टीचर कहती है आपके पापा पुलिस में है तो हम क्या करें. इस पर बच्चा कहता है, ‘मार देगा गोली. संदूक के ऊपर रखी हुई है.’

यहां एक्स पर देखिए वीडियो:

रोते हुए दी धमकी

टीचर उससे पूछती है कि मुझे मारोगे गोली? इस पर बच्चा सिर हिलाकर हां में जवाब देता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है. भले ही बच्चा मस्ती-मस्ती में ये बातें कर रहा है. लेकिन इस तरह की बातें काफी खतरनाक है. पैरेंट्स को इन बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. इस वीडियो को @mpanktiya नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो हजारों लोग देख चुके हैं. साथ ही इस पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.