Class Ka Video Bachhe Ka Video School Ka Video Google Trends Is Moon Far Or Delhi Teacher Asked Child In Class What He Gave Answer Everyone Shaken Funny Video Went Viral
Class Ka Video: टीचर ने पूछा चंद्रमा दूर है या दिल्ली? बच्चे के जवाब ने उड़ा दिए सारे नेटवर्क | देखें वीडियो
Class Ka Video: वीडियो में देख सकते हैं कि टीचर के सवाल करते ही बच्चे ने हिला देने वाला उत्तर दिया. उसके जवाब ने पूरी क्लास को ही हिला दिया.
Class Ka Video: स्कूल और कॉलेज से जुड़े वीडियो नियमित अंतराल पर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इनमें कभी बच्चों की शरारत तो कभी इंप्रेसिव अंदाज देखने को मिलता है. टीचर और स्टूडेंड के बीच सवाल-जवाब के वीडियो भी तेजी से वायरल होते हैं. ऐसा ही एक नजारा फिलहाल ध्यान खींच रहा है. इसमें एक टीचर बच्चे से चंद्रमा और दिल्ली की दूरी के बारे में पूछते हैं. टीचर के सवाल पर बच्चे ने जो जवाब दिया उससे पूरी क्लास के साथ-साथ वो खुद भी चौंक गए. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल होने लगा है.
बच्चे के जवाब ने चौंकाया
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि क्लास में टीचर एक बच्चे को पास बुलाते हैं. फिर उससे पूछते हैं, ‘चंद्रमा ज्यादा दूर है या दिल्ली?’ बच्चा उनके सवाल को सुन कुछ देर चुप रहता है फिर ऐसा जवाब देता है कि टीचर भी यकीन नहीं कर पाते हैं. दरअसल, बच्चे ने कहा कि दिल्ली ज्यादा दूर है. इतना सुनते ही टीचर उससे पूछते हैं कैसे? इस पर बच्चा कहता है, ‘चंद्रमा को हम देख सकते हैं मगर दिल्ली को नहीं.’ बच्चे के जवाब पर टीचर अंदर तक हिल जाते हैं. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सामने से ऐसा जवाब आने वाला है.
इस वीडियो को @Putkuuu नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बरेली के बच्चे कभी गलत नहीं हो सकते.’ चंद सेकेंड का यह वीडियो हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई इसरो मे जाएगा एक दिन.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या लॉजिक दिया है भाई ने.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.