Class Ka Video Backbencher Ka Video School Ka Video Google Trends Teacher Made Mistake Of Making Backbencher Sit In The Front What He Did Next Whole Class Was Shaken
Class Ka Video: बैकबेंचर को आगे बिठाने की गलती कर गए मास्टर जी, दिखा ऐसा नजारा पूरी क्लास ही हिल गई | देखें वीडियो
Class Ka Video: देख सकते हैं कि मास्टर जी ने किस तरह बैकबेंचर छात्र को फ्रंट सीट पर बिठाने की गलती कर दी. मजेदार वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है.
Class Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है, जो एक स्कूल की क्लासरूम का है. इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर ने क्लास में पीछे बैठने वाले छात्र को आगे की सीट पर बिठाने का आदेश दे दिया. शुरुआत में यह एक सामान्य घटना लगती है, लेकिन अगले कुछ ही सेकंड में जो हुआ उसने सबको चौंका दिया. यह वीडियो अब इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर खूब मजे ले रहे हैं.
बैकबेंचर को बैठा दिया आगे
वायरल वीडियो में जैसे ही छात्र फ्रंट सीट पर बैठता है, वह अपना बैग नीचे फर्श पर रखता है और उसकी चेन खोलता है. लेकिन चेन खुलते ही उसमें से एक मोटा चूहा बाहर निकल आता है. क्लासरूम में मौजूद सभी छात्र-छात्राएं एकदम घबरा जाते हैं, और वहां हलचल मच जाती है. कोई कुर्सी पर चढ़ जाता है तो कोई इधर-उधर भागने लगता है. फ्रेम में सभी के चेहरे के एक्सप्रेशन इतने मजेदार होते हैं कि वीडियो देखते ही हंसी छूट जाती है. यह नजारा इतना हास्यास्पद होता है कि देखने वाले भी हंसी नहीं रोक पाते.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर meme_baala नाम के पेज पर अपलोड किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. हजारों लाइक्स और सैकड़ों कॉमेंट्स आ चुके हैं. कुछ यूजर्स ने इसे वीक का सबसे फनी वीडियो बताया है. एक यूजर ने लिखा, ‘टीचर ने तो क्लास का बैलेंस ही बिगाड़ दिया.’ तो दूसरे ने लिखा, ‘अब से बैकबेंचर्स को वहीं रहने दो, ये आगे आकर क्लास ही हिला देंगे.’ वीडियो किस स्कूल का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह जरूर है कि इसने लोगों का खूब मनोरंजन किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.