Class Ka Video Chhatra Ka Kamaal School Ka Video Google Trends Whole Class Failed On Teachers Task But On Student Did Amazing Thing Wonderful Video Went Viral
Class Ka Video: टीचर के टास्क पर फेल हो गई पूरी क्लास, तभी उठा एक छात्र और कर दिया कमाल | देखें वीडियो
Class Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लड़के ने क्लास में कमाल दिखा दिया. टीचर के साथ लोग भी इंप्रेस हो गए.
Class Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल का बच्चा अपने साथियों की तुलना में एक अनोखा टास्क आसानी से पूरा करता है. टीचर ने बच्चों को दो मोटी किताबों के बीच एक कागज को डस्टर के सहारे रखने का काम दिया था. जहां बाकी सभी बच्चे इस चुनौती को पूरा करने में असफल रहे, वहीं एक छात्र ने अपनी बुद्धिमानी से इसे पहले ही प्रयास में कर दिखाया. उसके इस कमाल को देखकर टीचर भी हैरान रह गए. किसी ने इस दौरान छात्र का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
छात्र की बुद्धि से हैरान टीचर
ध्यान खींच रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह टीचर द्वारा दिए गए काम को करने में बारी-बारी पूरी क्लास फेल हो गई. उन्हीं में एक बच्चा उठा और मुश्किल दिख रहे कार्य को चुटकी बजाकर कर दिखाया. आप देखेंगे कि बच्चे ने फिजिक्स के सिद्धांत का इस्तेमाल करते हुए कागज को दोनों तरफ से मोड़ना शुरू किया. देखते ही देखते प्लेन कागज उबड़-खाबड़ जैसा दिखना लगा. फिर क्या था उसने बड़े आराम से कागज को डस्टर के ऊपर रख दिया. इस प्रक्रिया के दौरान टीचर के चेहरे पर आश्चर्य और प्रशंसा के भाव साफ झलक रहे थे.
छात्र की इस तरह की बुद्धिमत्ता ने न केवल टीचर को बल्कि सभी नेटिजन्स को भी प्रभावित किया. यह वीडियो @RVCJ_FB नामक अकाउंट से एक्स पोस्ट किया गया है. और इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है. यूजर्स ने कमेंट्स में बच्चे की शांति और समझदारी की तारीफ की है. कई लोगों ने लिखा है कि ऐसा लगता है वह कोचिंग लेता है, क्योंकि उसकी फिजिक्स की समझ गहरी थी. इस वीडियो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है और लोग इस बच्चे की बुद्धिमानी की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.