Class Ka Video Chupke Se Clas Me Gusa Chhatra Teacher Student Ka Video Google Trends Student Started Being Clever When He Got Late But Omg Thing Happened In Next Second Funny Video Went Viral
Class Ka Video: लेट हो गया तो चालाकी दिखाने लगा छात्र, मगर बेंच पर बैठते ही लगा 440 का झटका | देखें वीडियो
Class Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्टूडेंट लेट होने पर चालाकी दिखाने की कोशिश करने लगा. मगर जो हुआ जिंदगी भर याद रखेगा.
Class Ka Video: सोशल मीडिया पर क्लासरूम से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र की चालाकी सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रही है. वीडियो के शुरुआत में क्लास में पढ़ाई चलती हुई नजर आती है, और सारे छात्र अपनी-अपनी सीट पर बैठे होते हैं. माहौल एकदम सामान्य होता है, तभी कैमरा एक कोने की ओर जाता है जहां एक छात्र दबे पांव क्लास में घुसने की कोशिश कर रहा होता है. ऐसा लगता है जैसे वह लेट हो गया है और बिना किसी की नजर में आए चुपचाप अपनी सीट तक पहुंचना चाहता है.
चुपके से क्लास में घुसा छात्र
देख सकते हैं कि छात्र पूरी चालाकी से क्लासरूम के दरवाजे से अंदर आता है. और बेंच के किनारे बैठने की कोशिश करता है. वह सोचता है कि किसी ने उसे देखा नहीं और अब वह आराम से क्लास अटेंड कर लेगा. लेकिन जैसे ही वह अपनी बगल वाली सीट की ओर देखता है, उसके चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं. दरअसल, उस सीट पर कोई और नहीं बल्कि क्लास टीचर खुद बैठे होते हैं. उन्होंने पहले ही छात्र की हरकत भांप ली थी और उसे पकड़ने के लिए वहीं बैठ गए थे.
जैसे ही छात्र को एहसास होता है कि उसकी चालाकी पकड़ी जा चुकी है, उसका चेहरा सफेद पड़ जाता है. वह कुछ बोल नहीं पाता और सकपका जाता है. टीचर की नजरें उस पर गड़ी होती हैं और पूरे क्लासरूम में ठहाकों की आवाज गूंज जाती है. बाकी छात्र इस नजारे को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. यह मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को funny_videos_1240 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.