Class Ka Video Class Me Bhel Banane Laga Chhatra Backbencher Ka Video Google Trends Student Sitting On Last Bench In Class Started Making Bhel What He Did You Cant Imagine
Class Ka Video: पढ़ने की बजाय क्लास में भेल बनाने लगा छात्र, फिर जो हुआ खुद देख लीजिए | देखें वीडियो
Class Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र पिछली सीट पर बैठकर भेल बना रहा होता है. अचानक कैमरे की नजर पड़ी और भेद खुल गया.
Class Ka Video: स्कूल में कुछ बच्चे बहुत शरारती होते हैं. उन्हें कितनी बार भी समझा लो मगर शरारत करना नहीं छोड़ते. ऐसे बच्चों की शरारत से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं. अभी तक आपने क्लास में डांस तो कभी मारपीट के वीडियो ही देखे होंगे. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसने सबके होश उड़ाकर रख दिए. इसमें एक छात्र क्लास में पिछली सीट पर बैठा हुआ है और देखते ही बैग से प्याज-टमाटर निकालकर काटने लगता है. टीचर उसकी तरफ देख पाते उससे पहले ही उसने भेल बनाकर खा ला लिया. छात्र का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
क्लास में बनाई भेल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास की सीन है. टीचर सबको पढ़ाने में व्यस्त हैं. ज्यादातर छात्र टीचर की बातों को गौर से सुन रहे हैं और सीखने की कोशिश कर रहे हैं. इतने में कैमरे का फोकस पिछली सीट पर बैठे छात्र पर पड़ता है. बेंच पर बैठा छात्र का मन पढ़ाई में नहीं लगा रहा है ऐसा मालूम होता है. उसने बैग से टमाटर और प्याज निकाला और फिर उसे चाकू से काटने लगा. शुरुआत में कुछ समझ नहीं आता कि वो क्या करने वाला है. कुछ देर बाद छात्र भेल निकालता है और प्याज-टमाटर उसमें मिलाकर खाने लगता है.
छात्र पर जैसे ही दूसरे लड़कों की नजर पड़ती है सब दंग रह जाते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ‘वो अपना भविष्य खुद लिख रहा है.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘भेल का ठेला लगाने की तैयारी कर रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘लास्ट बेंच पर लगभग घर जैसे माहौल रहता है.’ इसे अभी तक लाखों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.