Class Ka Video Class Me Hui Ladai Teacher Student Ka Video Google Trends Teacher Came Quickly When Heard Sound Of Fighting But Whatever Happened In Class You Cant Imagine School Ka Video Goes Viral
Class Ka Video: लड़ाई की आवाज सुनते ही भागी चली आई टीचर, मगर क्लास में घुसते ही होश उड़ गए | देखें वीडियो
Class Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह क्लास में लड़ाई की आवाज सुनकर टीचर भागी चली आती है. मगर अगले ही पल उसके होश उड़ जाते हैं.
Class Ka Video: सोशल मीडिया पर स्कूल और कॉलेज से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं. कभी क्लास में बच्चे धमाल मचाते नजर आते हैं तो कभी टीचर के ही होश उड़ा देते हैं. ऐसा ही एक नजारा फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें क्लास के बच्चों ने टीचर को एकाएक चकित कर दिया. टीचर लड़ाई की सूचना पाकर क्लास में पहुंची थीं. मगर वहां कुछ और ही खेल देखने को मिला. फ्रेम में कैद हुआ एक-एक नजारा आज यूजर्स के होश उड़ा देगा. नेटिजन्स भी प्रतिक्रियाएं देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
भागकर क्लास में पहुंची टीचर
वायरल हो रहे वीडियो को देख मालूम पड़ता है कि किसी ने टीचर को क्लास में हो रही लड़ाई की सूचना दी है. क्लास से शोर-गुल की तेज आवाजें भी आ रही थीं. पता चलते ही टीचर से रहा नहीं गया और वो भागकर क्लास में पहुंचती हैं. मगर क्लास में घुसते ही बच्चों ने टीचर को तगड़ा सरप्राइज दे दिया. दरअसल, क्लास में बच्चों ने ये प्लान बनाया था कि टीचर को ऐसा सरप्राइज देंगे कि वो चकित रह जाएं. हुआ भी ऐसा ही टीचर बच्चों के सरप्राइज को ना समझ सकी और क्लास में घुसते ही हैरान रह गईं. मालूम होता है कि टीचर का बर्थडे है और बच्चों ने उन्हें जबरदस्त तोहफा देकर सरप्राइज किया.
स्कूल से जुड़े कई वीडियो आपने अभी तक देखे होंगे मगर इस तरह का नजारा शायद ही पहले कभी देखा हो. वीडियो को sargam_princesofficial नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा है, ‘मालूम होता है टीचर बच्चों की फेवरेट हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ऐसे टीचर सबका दिल जीत लेते हैं.’ वीडियो को 80 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.