Class Ka Video: क्लास में ही सो गईं टीचर, जागने तक छात्रा को पकड़ा दिया तगड़ा काम | देखें वीडियो

Class Ka Video: इस वीडियो में आप देखेंगे कि महिला टीचर कुर्सी पर सो रही हैं, और एक छात्रा उन्हें पंखा हांक रही है. इस पर नेटिजन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

Published date india.com Updated: September 12, 2025 9:52 AM IST
Class Ka Video

Class Ka Video: सोशल मीडिया पर स्कूल से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला टीचर क्लासरूम में कुर्सी पर गहरी नींद में सो रही है. बच्चे फर्श पर बैठे हैं, लेकिन पढ़ाई का कोई नामोनिशान नहीं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टीचर ने एक छोटी छात्रा को पंखा हांकने का काम सौंप दिया है. छात्रा खड़ी होकर लगातार हवा कर रही है, ताकि टीचर को गर्मी न लगे. वीडियो किसी सरकारी स्कूल का मालूम पड़ता है और काफी पुराना बताया जा रहा है. मगर यह वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मालूम होता है कि टीचर की हरकत को किसी ने चुपके से रिकॉर्ड कर लिया होगा और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया होगा.

स्कूल में सो गईं टीचर

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्लास में 10-15 बच्चे मौजूद हैं. टीचर कुर्सी पर सिर झुकाए सोई हुई हैं. छात्रा हाथ का पंखा लिए खड़ी है और धीरे-धीरे हवा कर रही है. बाकी बच्चे बोरे पर या फर्श पर बैठे हैं, लेकिन कोई किताब या पढ़ाई का सामान नहीं. टीचर की नींद टूटने इसलिए छात्रा लगातार पंखा हांक रही है. यह दृश्य देखकर लगता है जैसे स्कूल शिक्षा का केंद्र न होकर आरामगाह बन गया हो. वीडियो को baatbiharki नाम के अकाउंट से शेयर किया गया.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Baat Bihar Ki (@baatbiharki)

खूब वायरल हो रहा दृश्य

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई है. एक यूजर ने कमेंट किया, “इतनी मेहनत लगती है पढ़ाने में.” दूसरे ने तंज कसा, “इतनी गर्मी में काम करने के बाद आराम करता मजदूर.” इसी तरह के अलग-अलग रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.