Class Ka Video Project Me Bachhe Ne Kiya Gazab Funny Video Today Google Trends Child Made Funny Thing In Project See What Teacher Did Next Hansi Ka Video Went Viral
Class ka Video: बच्चे ने प्रोजेक्ट में बना दी ऐसी चीज, देखते ही खिलखिला उठे मास्टर जी | देखें फनी वीडियो
Class ka Video: देखा जा सकता है कि किस तरह लड़का क्लास में ऐसी चीज बनाकर लाता है जिसे देखकर मास्टर जी भी हैरान हो जाते हैं.
Class ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र ने स्कूल प्रोजेक्टे के दौरान कागज का घर बनाया. इस वीडियो में बच्चे की मासूमियत और रचनात्मकता को देखकर लोग हैरान हो गए हैं. प्रोजेक्ट में बच्चे ने कागज का सुंदर सा घर बनाया, लेकिन सबसे खास बात थी उसके घर की सीढ़ी. बच्चे ने सीढ़ियों की बजाय एक सरकने वाली चीज बना दी. जब मास्टर जी ने इस डिजाइन के बारे में पूछा, तो बच्चे ने अपनी मासूमियत से जवाब दिया, ‘हां मास्टर जी, सरकउआ सीढ़ी बनाई है.’ बच्चे की इस शरारत को देखकर सभी हंस पड़े और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
प्रोजेक्ट में बच्चे ने किया गजब
वायरल वीडियो में जब बच्चे से सीढ़ी के बारे में पूछा गया, तो मास्टर जी की आवाज और प्रतिक्रिया ने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया. मास्टर जी ने बच्चे की रचनात्मकता को सराहा और इस पर हंसी नहीं रोक पाए. इस पर कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स किए, जैसे एक यूजर ने लिखा, ‘सर, आप तो हमारे गांव के एक मदारी जैसी आवाज निकाल रहे हैं. और दूसरे ने लिखा, ‘मास्टर कम, मदारी ज्यादा.’ यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और कई लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और लोग इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @jafri_sir_2 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में बच्चे की मासूमियत और उसकी रचनात्मकता को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. बच्चे ने अपनी शरारत से इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और इसके कारण यह वीडियो वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और मास्टर जी की प्रतिक्रिया को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.