Class Ka Video Roj Pitayi Khata Bachha Teacher Student Ka Video Google Trends Teacher Beat Child Daily In Class But One Day Everything Changed This Everyone Emotional After Seeing This School Ka Video
Class Ka Video: जिस बच्चे को रोज पीटते थे टीचर एक दिन हाथ चूमने लगे, वजह ऐसी पूरी क्लास इमोशनल हो गई | देखें वीडियो
Class Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि एक बच्चा क्लास में घुसते ही टीचर से पिटाई खाता था. मगर एक दिन ऐसा कुछ हुआ जिसने टीचर को ही इमोशनल कर दिया.
Class Ka Video: क्लास में कुछ बच्चे होनहार होते हैं तो कुछ काफी शरारती होते हैं. होनहार जहां टीचर के पसंदीदा छात्र होते हैं तो शरारती बच्चे हमेशा पिटाई खाते ही नजर आते हैं. मगर अभी क्लास का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको इमोशनल कर दिया है. वीडियो एक ऐसे छात्र से जुड़ा हुआ है जो हर दिन लेट आने की वजह से पिटाई खाता था. टीचर उसे क्लास में घुसते ही छड़ी से पीटने लगते. रोज-रोज मार खाकर भी बच्चा अगले दिन वहीं काम करता. एक दिन टीचर को जब उसकी सच्चाई पता चली तो उनके होश ही उड़ गए. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
क्लास में रोज पिटता था बच्चा
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि स्कूल का टाइम हो चुका है और सारे छात्र पढ़ाई में बिजी हो गए. तभी एक लड़की देर से क्लास में पहुंचता है. उसे देखते ही टीचर का पारा चढ़ गया और वो उसे छड़ी से पीटने लगे. अगले दिन फिर वहीं सब हुआ.बच्चा देर से आया और दोबारा पिट गया. ऐसा कई दिनों तक लगातार चलता रहा. टीचर भी सोच में डूब गए कि आखिर रोज-रोज कोई लेट कैसे आ सकता है. पिटाई खाने के बाद भी बच्चा क्यों नहीं सुधर रहा है. एक दिन स्कूल आते समय टीचर की नजर उसी बच्चे पर पड़ गई. उन्होंने देखा कि वो टाइम से स्कूल के लिए निकला है.
टीचर ने आगे देखा कि बच्चा व्हीलचेयर पर बैठे अपने पिता को इलाज के लिए ले जा रहा है. उसे देखते ही वो समझ गए कि बच्चे के स्कूल लेट आने का कारण क्या है. वो चुपचाप क्लास में घुस गए. हमेशा की तरह बच्चा फिर लेट आया और हाथ टीचर की तरफ आगे कर दिया ताकि वो उसे पीट सकें. मगर टीचर इमोशनल हो गए और बच्चे के हाथों को चूमने लगे. टीचर को रोता देख पूरी क्लास भी इमोशनल हो गई. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है. इसे ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.