
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Class Ka Video: आमतौर पर सरकारी स्कूल को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की धारणाएं होती हैं. कहीं भवन की कमी तो कहीं शिक्षकों की कमी. कहीं खुले आसमान के नीचे तो कहीं पेड़ के नीचे हो रहे पठन-पाठन चर्चा का विषय बना रहता है. इन सब समस्याओं के बीच कुछ ऐसी भी तस्वीर सामने आ जाती है. जिसमें लोग सरकारी स्कूल की तारीफ करने पर बाध्य हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एक सुपौल के सरकारी स्कूल का है. इसमें महिला टीचर ने अपने पढ़ाने के तरीके से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

दरअसल, सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल के अध्यापिका का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमे अध्यापिका द्वारा बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रहा है. अध्यापिका जिस तरह खेल-खेल में आसान तरीके से विभिन्न विषयों की जानकारी छात्रों को दे दे रही हैं. उससे छात्र भी आसानी से विषय वस्तु को समझ जाते हैं. इतना ही नहीं बच्चे भी खुशी-खुशी पढ़कर विषय की तैयारी आसानी से कर लेते हैं.
यह वीडियो छातापुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय कटहरा खतबे टोला का है. जहां प्लस टू में कार्यरत अध्यापिका स्मिता ठाकुर अनोखे तरीके से छात्रों को पढ़ाती हैं. जिससे एक तरफ जहां छात्र-छात्राएं आसानी से अपना पाठ समझ जाते हैं. वहीं उसमें सीखने की ललक भी पैदा हो रही है. खास बात यह है कि आमतौर पर क्लास रूम से अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्राएं भी अध्यापिका स्मिता ठाकुर के क्लास में शामिल होने में कोताही नहीं करते हैं. अध्यापिका स्मिता ठाकुर के अनोखे तारीखे से पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (रिपोर्ट: सुभाष झा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.