Class Ka Video: बच्चों से खूब हंकवाया पंखा, फिर गहरी नींद में सो गई टीचर | देखें वीडियो

Class Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि टीचर क्लास में ही सोती नजर आ रही हैं. दूसरी ओर बच्चे पंखा हांकते दिख रहे हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Updated: July 31, 2024 5:56 PM IST
Class Ka Video

School Ka Video: स्कूल से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कभी टीचर के पढ़ाने का जबरदस्त स्टाइल वायरल हो जाता है. तो कभी स्कूल में बच्चे अपना टैलेंट दिखाकर सबको इंप्रेस कर देते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जिसमें टीचर अपने व्यवहार के कारण ध्यान खींचते हैं. कुछ इसी तरह का नजारा वायरल हो रहे स्कूल के एक वीडियो में देखने को मिल रहा है. इसमें महिला टीचर बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते क्लास में गहरी नींद में सो गई. इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

क्लास में सो गई टीचर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख मालूम चलता है कि टीचर पढ़ाते-पढ़ाते क्लास में ही सो गई. इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को बारी-बारी पंखा हांकने के काम पर लगा दिया ताकि गर्मी ना लगे. आप देखेंगे कि किस तरह टीचर क्लास में दरी पर सो रही हैं और बच्चे एक-एक करके पंखा हांक रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भड़के हुए हैं और रिएक्शन के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वीडियो अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक के गोकुलपुर गांव के सरकारी सकूल का बताया जा रहा है. हालांकि हम इसका पुष्टि नहीं करते हैं.

वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए:

बच्चों ने किया पंखा

स्कूल से जुड़े इस वीडियो को zindagi.gulzar.h नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. जानकारी देते हुए लिखा गया है, “अलीगढ़ में शिक्षिका के द्वारा मासूम बच्चों से उमस भरी गर्मी में पंखा कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूपी के अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक के गोकुलपुर गांव के सरकारी सकूल का है.” एक यूजर ने लिखा है, ‘मैडम बेहोश हो गई होगी. बच्चे होश में लाने की कोशिश कर रहे है.’ कुछ यूजर टीचर के बचाव में भी आए हैं. एक ने लिखा है, “इनको गर्मी के चलते चक्कर आ गया और ये बेहोश हो गई थी. इसलिए बच्चे हवा कर रहे हैं और तुम जैसे लोग इंसान को गिराने में जरा सा भी नहीं चूकते.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.