Class Ka Video Student Ne Likha Mazedar Jawab Exam Ka Video Google Trends In Paper Asked What Is Carbon Dioxide Students Answer Shocked The Teacher Trending Video Went Viral
Class Ka Video: पेपर में पूछा कार्बन डाईऑक्साइड क्या है? छात्र के जवाब ने टीचर को ही हिला दिया | देखें वीडियो
Class Ka Video: पेपर में छात्र ऐसा सवाल लिख आया जिसने सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. खुद टीचर के भी होश उड़ गए.
Class Ka Video: सोशल मीडिया पर स्कूल-कॉलेज या फिर एग्जाम से जुड़े नजारे खूब ध्यान खींचते हैं. फिलहाल ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबके तोते उड़ा दिए. नजारा पेपर से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. इसमें एक स्टूडेंट द्वारा लिखा गया प्रश्न का जवाब सभी का ध्यान खींच रहा है. यह पोस्ट एक सवाल और उसके बेहद फनी जवाब पर आधारित है. देखने में यह भले ही स्कूल असाइनमेंट जैसा लगे, लेकिन जवाब इतना चौंकाने वाला है कि लोग हंसी नहीं रोक पा रहे. इसे देखकर यूजर्स धड़ाधड़ रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
छात्र के जवाब ने चौंकाया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेपर में सवाल आया था, ‘कार्बन डाईऑक्साइड क्या है?’ लेकिन स्टूडेंट ने जो जवाब लिखा वह था: ‘एक आदमी जिसका जन्म कार के अंदर हुआ हो और उसकी मौत कार के बाहर हो तो उसे Car-Bon Die-Oxide कहते हैं.’ छात्र यह जवाब बिल्कुल गलत होने के बावजूद इतना मजेदार है कि सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है. इंस्टाग्राम पर इसे @lklogic_math नाम के पेज से शेयर किया गया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां एक ओर यह बताता है कि बच्चों की सोच कितनी रचनात्मक हो सकती है. वहीं यह भी दिखाता है कि कैसे लोग मजाकिया अंदाज़ में चीजों को लेते हैं. कई यूजर्स ने इसे बचपन की मासूमियत कहा तो कुछ ने इसे सोशल मीडिया गोल्ड बताया. इस तरह के कंटेंट आज के डिजिटल युग में लोगों को हंसाने और टेंशन से दूर रखने का जरिया बन चुके हैं. हालांकि साफ कर दें कि ऐसे वीडियो में सत्यता नहीं होती है इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.