Class Ka Video: लेट आने पर डांटने लगी टीचर, फिर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब सबके तोते उड़ गए | देखें वीडियो

Class Ka Video: स्कूल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें टीचर बच्चे को लेट आने पर डांटने लगती है. तभी उसने फनी जवाब देकर लोटपोट कर दिया.

Published date india.com Published: May 2, 2025 1:06 PM IST
Class Ka Video

Class Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हा बच्चा अपनी मम्मी की शिकायत करता नजर आ रहा है. आमतौर पर बच्चे स्कूल जाने के नाम पर रोते हैं, लेकिन यह बच्चा अलग ही अंदाज में अपनी टीचर के सामने पेश आया. हुआ यूं कि जब वह स्कूल देर से पहुंचा, तो टीचर ने डांटते हुए पूछा कि वह रोज देर से क्यों आता है. इस पर बच्चे ने बड़े मासूम अंदाज में जवाब दिया, “मम्मी तो जल्दी उठ जाती है, मगर मुझे नहीं उठाती.” यह सुनकर टीचर भी हंस पड़ी और इस मजेदार पल को कैमरे में कैद कर लिया.

बच्चे ने मम्मी की शिकायत की

वीडियो में बच्चा बेहद मासूम नजर आ रहा है. उसकी आंखों में आंसू हैं और चेहरा उदास है, लेकिन जो बात वह कह रहा है, वो बेहद प्यारी और मजेदार है. टीचर ने कहा कि स्कूल तो सुबह साढ़े सात बजे का है लेकिन तुम साढ़े आठ तक आते हो. इस पर बच्चा वही जवाब बार-बार दोहराता है और मासूम शक्ल बनाकर कहता है कि उसकी मम्मी उसे नहीं उठाती. यह भावुक और मजाकिया पल इतना प्यारा था कि टीचर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो को देखते ही देखते हजारों लाइक्स और व्यूज मिल गए, और यह वायरल हो गया.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखिए:

लोगों को आया बचपन याद

इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि उन्हें अपना बचपन याद आ गया, जब वो भी ऐसे ही बहाने बनाकर स्कूल से बचते थे. बच्चे की मासूमियत और सच्चाई से भरे इस वीडियो को देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है. इंस्टाग्राम पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है और कई पेरेंट्स भी इसे रिलेटेबल बता रहे हैं. ये वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि बच्चों की दुनिया कितनी सच्ची और दिल से भरी होती है. वीडियो को bachho_ki_badi_mam नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.