Class Ka Video Teacher Ko Dhamkane Laga Bachha Teacher Student Ka Video Google Trends Child Threatening Teacher In Class Says Papa Is In The Police Funny Video Went Viral
Class ka Video: टीचर ने डांटा तो धमकाने लगा बच्चा, बोला- 'पापा पुलिस में हैं...' | देखें वीडियो
Class ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह बच्चा क्लास में रोते हुए टीचर को धमकी दे रहा है. उसकी बातों को सुनते ही हंसी आ जाती है.
Class ka Video: इंटरनेट पर मौजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी देखने को मिल सकता है. फिलहाल एक बच्चे से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक छोटा बच्चा अपनी टीचर को धमकी देता नजर आ रहा है. वीडियो में दिखता है कि टीचर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही हैं और एक बच्चे को पढ़ाई न करने के लिए डांट देती हैं. डांट से नाराज बच्चा कहता है कि उसके पापा पुलिस में हैं और वो उसे गोली मार देंगे. टीचर और बच्चे की मजेदार नोंकझोंक खूब ध्यान खींच रही है.
बच्चे ने दी टीचर को धमकी
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा रोते हुए कहता है कि उसके पापा पुलिस में है. बच्चे की बात पर टीचर कहती है आपके पापा पुलिस में है तो हम क्या करें. इस पर बच्चा कहता है, ‘मार देगा गोली. संदूक के ऊपर रखी हुई है.’ यह सुनकर टीचर हंसते हुए पूछती हैं, ‘तो तुम मुझे गोली मारोगे?’ बच्चा सिर हिलाकर हां कहता है. यह प्यारा और मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह वीडियो @jpsin1 नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं.
वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स और रिएक्शन दे रहे हैं. बच्चे की मासूमियत और उसकी धमकी देने की अदा लोगों को हंसा रही है. स्कूल और बच्चों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं. कभी बच्चे अपनी मासूम बातों से हंसाते हैं, तो कभी अपनी शरारतों से सबका दिल जीत लेते हैं. इस वीडियो में भी बच्चे की मासूम धमकी ने लोगों का मनोरंजन किया है. यह वीडियो न सिर्फ हंसी का कारण बन रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बच्चे अपनी बातों से कितना असर डाल सकते हैं. पैरेंट्स और टीचर्स को बच्चों की ऐसी हरकतों पर ध्यान देना चाहिए ताकि उनकी मासूमियत बनी रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.