Class Ka Video: छात्र को छड़ी मारने गए मास्टर जी, मगर उसने ऐसी कमर मटकाई खुद भी हंस पड़े | देखें वीडियो

Class Ka Video: देख सकते हैं कि छात्र को गलती सजा देने के लिए टीचर बुलाते हैं. मगर जैसे ही वो छड़ी मारने गए सभी हंस पड़े.

Published date india.com Published: October 24, 2025 8:55 AM IST
Class Ka Video

Class Ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक टीचर अपने छात्र को सजा देने की कोशिश करते हैं, लेकिन लड़के की चतुराई और मजाकिया हरकत सभी को हंसने पर मजबूर कर देती हैय वीडियो में दिखता है कि टीचर गुस्से में लड़के को पास बुलाते हैं और उसे छड़ी से मारने की तैयारी करते हैं. लेकिन जैसे ही टीचर छड़ी उठाते हैं, लड़का अचानक अपनी कमर मटकाने लगता है. यह देखकर टीचर भी हैरान रह जाते हैं और क्लास में ठहाके गूंजने लगते हैंय यह वीडियो इंस्टाग्राम पर fati.taanz नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं.

टीचर भी हंस पड़े

वीडियो में लड़के की अजीब हरकत देखकर पूरी क्लास हंसने लगती हैय उसकी यह कोशिश सजा से बचने का एक मजेदार तरीका थाय लड़के की कमर मटकाने की हरकत इतनी हास्यपूर्ण थी कि टीचर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. यह नजारा इतना मजेदार था कि क्लास में मौजूद हर बच्चा जोर-जोर से हंसने लगा. लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. लड़के की फुर्ती और टीचर के चेहरे की मुस्कान ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

वायरल हुआ ये वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. टीचर का गुस्सा और लड़के का मजेदार बचाव दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. यह वीडियो न सिर्फ हंसी का खजाना है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे एक छोटी-सी हरकत पूरे माहौल को खुशनुमा बना सकती है. इस पर हमेशा की तरह नेटिजन्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.