Class Ka Video: क्लास में घुसते ही इमोशनल हो गई टीचर, छात्राओं ने जो किया दिल हार जाएंगे | देखें वीडियो

Class Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह क्लास में बच्चों ने टीचर को इमोशनल कर दिया. नजारा वाकई में खूबसूरत है.

Published date india.com Updated: June 20, 2024 2:50 PM IST
Class Ka Video

Class Ka Video: कई टीचर ऐसे होते हैं जो बच्चों के साथ शानदार बॉन्डिंग बना लेते हैं. उनके पढ़ाने की तरीका और स्टूडेंट्स के साथ किया व्यवहार ही बच्चों को उनकी तरफ खींच लाता है. कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं जब फेयरनेल में टीचर और बच्चे दोनों ही इमोशनल हो जाते हैं. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इसमें एक टीचर क्लास में एंट्री लेती ही इमोशनल हो जाती है. अपने प्रति छात्राओं ने प्यार को देखते हुए टीचर अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती है. स्कूल का ये प्यारा सा वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

टीचर हुईं इमोशनल

इस वीडियो को देख मालूम चलता है कि टीचर का कोई खास दिन है. क्लास के बच्चों को इसके बारे में पहले से ही पता चल जाता है. फिर क्या था सबने मिलकर उन्हें शानदार सरप्राइज देने की सोची. टीचर जैसे ही क्लास में आती है बच्चे उन्हें सरप्राइज देना शुरू कर देते हैं. बच्चों ने क्लास में ऐसा माहौल बनाया जिसे देख टीचर इमोशनल होने से खुद को रोक नहीं पाईं. बच्चों ने पहले उनकी शानदार एंट्री कराई और फिर उन्हें लाजवाब गिफ्ट दिया. टीचर के खास दिन को छात्राओं ने और खास बना दिया. टीचर और स्टूडेंट की इस खास बॉन्डिंग को सभी सलाम कर रहे हैं.

एक्स पर देखिए वीडियो को:

बच्चों ने दिया शानदार गिफ्ट

स्कूल से जुड़े कई वीडियो आपने अभी तक देखे होंगे, लेकिन जिस तरह का नजारा इसमें दिखाई दे रहा है वैसा शायद ही आपने पहले देखा हो. इस वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, “हमारे स्कूल या कॉलेज में एक ऐसी टीचर जरूरत होती है जो सबकी फेवरेट होती है.” करीब एक मिनट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.