Class Teacher Aur Student Ka Video Student Hair Flip In Classroom Ends In Bowl Cut Teacher Video Viral
Class Ka Video: क्लास में बाल झटकने की गलती कर गया छात्र, टीचर ने तुरंत कैंची से कर दी कटोरा कटिंग | देखिए ये वीडियो
Class Teacher Ka Video: इसमें देखेंगे कि क्लास में छात्र को बाल झटकता हुआ देखकर टीचर को गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कैंची ली और बेचारे के बाल काट डाले.
क्लास का ये वीडियो देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा. (Photo/Instagram)
Class Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. मगर कई बार नजारे हमें चौंका देते हैं. यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है. कई बार हंसी भी बहुत आती है. अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है. वीडियो क्लास से जुड़ा है जिसमें बच्चे आराम से बैठे हैं. कुछ छात्र मस्ती कर रहे हैं तो कुछ एक-दूसरे को परेशान कर रहे हैं. मगर इन सबके बीच एक छात्र क्लास में बाल झटकते हुए नजर आता है. छात्र फिल्मी अंदाज में अपने बाल झटक रहा है. मानो खुद को अजय देवगन समझ बैठा है.
मगर टीचर की जैसे ही उसपर नजर पड़ी पूरी कहानी पलट गई. टीचर को छात्र का ये स्टाइल बिल्कुल रास नहीं आया. वो गुस्से में कैंची लाते हैं और देखते ही देखते छात्र के बालों कटोरा कटिंग करने लगे. इस दौरान छात्र खूब रोता हुआ नजर आता है, मगर टीचर पर इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है. वो सीधे उसके बाल पकड़ते हैं और बड़े प्यार से बेचारे की कटोरा कटिंग कर दी. इधर क्लास में बैठे अन्य छात्र बेचारे की ऐसी हालत देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते.
क्लास में बैठे बाकी छात्र पहले तो सहम जाते हैं, फिर जैसे ही टीचर पीछे हटते हैं, सभी की दबी हुई हंसी फूट पड़ती है. छात्र का नया हेयरस्टाइल देख फिर किसी की हंसी नहीं रुकती है. मालूम हो क्लास का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. नेटिजन्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो वीडिओइंस्टाग्राम पर smile_connection नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.