Cm Basavaraj Bommai Viral Video Karnataka Viral Video Bjp Office Me Nikla Sanp Viral Video Google Trends King Cobra Sudden Entered Bjp Camp Office Amid Cms Presence In Shiggaon
Karnataka Viral Video: जहां मौजूद थे CM बोम्मई, उसी भाजपा ऑफिस में निकल आया किंग कोबरा - देखिए वीडियो
Karnataka Viral Video: सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम जब भाजपा दफ्तर में मौजूद थे कि तभी खतरनाक किंग कोबरा उनके सामने आ धमका.
Karnataka Viral Video: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज गुरुवार को सुबह आठ बजे से आने शुरू हो चुके हैं. शुरुआती रुझान में जहां भाजपा ने बढ़त बनाई मगर थोड़ी देर कांग्रेस ने बढ़त बनानी शुरू कर दी. सुबह 9:45 बजे तक आंकड़े के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 188 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर बढ़त बना ली. हालांकि ये रुझान है और नतीजों का आना बाकी है. इधर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है.
भाजपा दफ्तर में निकला सांप
प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने एक बार फिर कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने की उम्मीद जताई है. इस बीच अब से कुछ देर पहले वो शिगगांव में बीजेपी कैंप ऑफिस पहुंचे. मगर वहां तभी हैरान करने वाली घटना देखने को मिली. दरअसल सीएम बोम्मई जिस वक्त भाजपा ऑफिस में थे तभी वहां खतरनाक किंग कोबरा रेंगता हुआ नजर आया है.
सीएम के सामने आ धमका किंग कोबरा
घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि जब सीएम बोम्मई ऑफिस परिसर में मौजूद थे तभी अचानक उनके सामने किंग कोबरा आ धमका. फ्रेम में आगे देखा जा सकता है कि खतरनाक सांप देखते ही सीएम सतर्क हो गए. सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें पीछे रहने को कहा. कुछ सेकंड बाद कुछ लोग थोड़ा आगे आए और सांप को रेस्क्यू कराया.
यहां देखिए वीडियो
#WATCH Karnataka CM Basavaraj Bommai reaches the BJP camp office in Shiggaon, a snake found in the building compound slithers away
#WATCH A snake which had entered BJP camp office premises in Shiggaon, rescued; building premises secured amid CM's presence pic.twitter.com/1OgyLLs2wt
एएनाई द्वारा साझा किए दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है एक पुलिसकर्मी सांप के करीब पहुंचा और लोहे की छड़ी की मदद से सांप को पूंछ से पकड़ लिया और उसे ऑफिस से दूर जाकर छोड़ दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.