Cobra Ka Video: कोबरा को मार दिया जोरदार थप्पड़, फिर बेबस देखता रहा नाग | हिला देगा ये वीडियो

Cobra Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स सांपों को एक-एक कर उठाकर फेंक रहा है और सारे नाग बेचारे बेबस होकर देखते रह जाते हैं.

Published date india.com Published: August 8, 2023 8:31 AM IST
Cobra Ka Video

Cobra Ka Video: सांपों की प्रजाति में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है. ये एक ऐसा शिकारी है जो एक बार अपने शिकार को डस ले तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है. ये खतरा होने पर इंसान को भी डस लेते हैं और कई बार जान तक चली जाती है. मगर क्या हो जब कोई इंसान 100 से ज्यादा सांपों के बीच पहुंच जाए. वो उनके बीच ऐसे खड़ा हो जाए मानो सांप ना होकर कोई सब्जी हो. यकीन नहीं होगा मगर ऐसा सचमुच हुआ है. एक शख्स सांपों के बीच पहुंच गया और उन्हें उठाकर फेंकने लगा. इसमें एक सांप को तो जोरदार थप्पड़ तक रसीद कर दिया, मगर बेचारा कुछ ना कर पाया.

सांपों के बीच पहुंचा शख्स

सोशल मीडिया में वायरल इस हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स करीब 100 सांपों के बीच पहुंच गया. वो किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांपों के बीच पहुंचकर बिल्कुल भी नहीं घबराता. उल्टा ऐसे करता है मानो सब्जी खरीदने पहुंचा हो. वीडियो में देखेंगे कि शख्स के हाथ में एक बड़ा सा बोरा है और उसमें वो सांप को उठा-उठाकर भर रहा है. शख्स ने पहले एक नाग उठाया और हिलाकर देखा. शख्स फिर उसे एक तरफ फेंक दिया.

सांप को लगा जोरदार थप्पड़

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया किसी का भी दिमाग घुमाने के लिए काफी है. दरअसल शख्स जब सांपों को उठाकर फेंक रहा था तब पीछे ही दो नाग फन फैलाए उसे देख रहे थे. मानो तुरंत डसने वाले हैं. मगर इससे पहले सांप डस पाता शख्स ने तुरंत उसकी पूंछ पकड़ी और उठाकर फेंक दिया.

शख्स अब दूसरा सांप पकड़ता है कि तभी पीछे खड़े सांप ने उसने डसने की कोशिश की. इससे शख्स बुरी तरह गुस्सा हो गया और नाग जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया. थप्पड़ पड़ते ही सांप औंधे मुंह गिर पड़ा. फ्रेम के इस हिस्से में देखेंगे कि आसपास मौजूद सारे सांप बेबस की तरह सारा नजारा देखते रहे.

यहां देखें वीडियो

सांपों को थप्पड़ मारते हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो ट्वीटर पर @cctvidiots नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.